लाइव टीवी

आसाराम के आश्रम में खड़ी कार में मिला लड़की का शव, मां ने लगाया बड़ा आरोप, देखें वीडियो

Updated Apr 08, 2022 | 19:01 IST |

रेप के आरोप में जेल में बंद आसाराम बापू के यूपी के गोंडा स्थित आश्रम में एक नाबालिग लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। कार पिछले कई दिनों से आश्रम परिसर में खड़ी थी।

Loading ...

उत्तर प्रदेश के गोंडा स्थित आसाराम बापू के आश्रम में खड़ी एक कार से लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई । यह लड़की 4 दिन पहले लापता हुई थी। शव की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के मुताबिक यह लड़की नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिमौर की निवासिनी है। इसकी उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है। जांच में सामने आया है कि जिस कार में लड़की का शव मिला है वह कई दिनों से आश्रम में खड़ी  थी। कार में शव का पता उस दौरान लग सका जब उससे दुर्गंध आने लगी। वहीं मृतका की मां ने आरोप लगया है कि उनके पति भी 10 साल पहले गायब हो गए थे। चार दिन पहले उन्हीं लोगों ने उनकी बेटी का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। देखें वीडियो...