लाइव टीवी

Delhi Crime: बहन से छेड़छाड़ का किया विरोध तो पेट में उतार दिया चाकू, भीड़ देखती रही तमाशा [VIDEO]

Updated Feb 27, 2021 | 10:53 IST

दिल्ली में एक लड़की से छेड़छाड़ करने की सजा एक भाई को चाकू खाकर भुगतनी पड़ी, मामला कालकाजी इलाके का बताया जा रहा है, लड़के को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है।

Loading ...

दिल्ली में अपराधियों के हौसले खासे बुलंद हो रहे हैं इस बात की गवाही यहां हो रहे क्राइम के आंकड़े दे रहे हैं, अक्सर यहां पर अपराध के नए नए मामले सामने आ रहे हैं, ताजी घटना साउथ दिल्ली के कालकाजी इलाके से सामने आई है बताया जा रहा है कि यहां के गोविंदपुरी इलाके में एक भाई ने अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके पेट में चाकू उतार दिया।

घायल लड़के की उम्र करीब 17 साल है बताया जा रहा है कि  कालकाजी स्थित सर्वोदय विद्यालय के सामने घायल लड़के की बहन के साथ कुछ मनचले छेड़खानी कर रहे थे जिसे देखकर उसे गुस्सा आ गया और उसने उनका विरोध किया तो वो लोग बौखला गए और उसपर चाकू से हमला कर दिया।

हमलावर लड़कों की संख्या तीन से चार बताई जा रही है और वो भी नई उम्र के लड़के हैं, आरोपी लड़की को छेड़ रहे थे जिसका उसके भाई ने विरोध किया तो उसे  हमलावरों ने चाकू से गोद डाला।

तमाशा देख रहे लोगों की भीड़ में से कोई भी बचाने आगे नहीं आया

चाकू का हमला होते ही वो लड़का वहां गिर गया, खास बात ये रही है कि वहां तमाशा देख रहे लोगों की भीड़ में से कोई भी बचाने आगे नहीं आया और वो मूक दर्शक बनकर वहां खड़े रहे फिर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ट्रामा सेंटर में घायल को भर्ती कराया गया।

घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है

डॉक्टरों के मुताबिक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़िता का बयान भी इस मामले पर सामने आया है उसका कहना है कि उसके साथ छेड़छाड़ का विरोध उसके भाई ने किया तो उसे चाकू मार दिया गया। वहीं इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आरोपियों की धड़ पकड़ में जुटी है।