लाइव टीवी

Mathura : पत्नी, बेटी के बाद व्यापारी ने खुद को मारी गोली, यमुना एक्सप्रेस वे पर कार में मिले शव

Updated Jan 01, 2020 | 15:10 IST

Mathura : मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक व्यापारी ने पत्नी, बेटी और खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली है। तीनों के शव कार से बरामद हुए हैं। बताया जाता है कि वो ED की जांच के घेरे में था।

Loading ...

मथुरा: राजधानी दिल्ली के मयूर विहार के एक व्यापारी ने पत्नी, बेटी और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। तीनों के शव मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर कार के अंदर मिले। वृंदावन एक्जिट पॉइंट के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी एक कार के अंदर से लाशें बरामद हुईं।

नीरज अग्रवाल (40), पत्नी नेहा (35) और बेटी धान्या (6) कार की पिछली सीट पर मृत पाए गए। घटना के बाद उनका बेटा शौर्य (10) बच गया है। उसे भी चोट लगी है और वह अस्पताल में भर्ती है।

सूत्र का कहना है वह नोटबंदी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के घेरे में थे। आरोप है कि नीरज नोटबंदी के बाद 300 करोड़ से ज्यादा के हेरफेर में शामिल थे, जिससे वो जांच के घेरे में आए।