लाइव टीवी

Rewa Crime News: रेप के बदले गैंगरेप का आरोप, पीड़िता के भाइयों ने आरोपी की बहन को बनाया शिकार

Updated Sep 22, 2021 | 08:51 IST

रेप के बदले गैंगरेप की सजा। इसे सुनकर चौंकना लाजिमी है। मध्य प्रदेश के रीवा से इस तरह की खबर आई कि दुष्कर्म पीड़िता के भाइयों ने आरोपी की नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया।

Loading ...
मुख्य बातें
  • मध्य प्रदेश के रीवा में रेप के बदले गैंगरेप का मामला आया सामने
  • दुष्कर्म पीड़िता के भाइयों पर आरोपी युवक की बहन के साथ गैंगरेप का आरोप
  • केस की जांच-पड़ताल में जुटी रीवा पुलिस

आंख के बदले आंख, हाथ के बदले हाथ, इस तरह की सजा का चलन मध्ययुग में था। लेकिन मध्य प्रदेश के रीवा में एक ऐसा मामला सामने आया है जो समाज को सोचने के लिए मजबूर करने के साथ पुलिसिया सिस्टम पर भी सवाल उठाता है। मामला कुछ यूं है, एक लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया जाता है, वो मामला पुलिस तक पहुंचता है। लेकिन किसी कार्रवाई से पहले जिस लड़के पर रेप का आरोप है कि उसकी नाबालिग बहन के साथ पीड़िता के भाइयों पर गैंगरेप का आरोप है। यानी कि रेप के बदले गैंगरेप की सजा। 

रीवा के गढ़ थाना क्षेत्र का केस
पुलिस के मुताबिक गढ़ थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों पर नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दरअसल इस वारदात से करीब 6 महीने पहले गैंगरेप के आरोपियों की बहन के साथ भी रेप का मामला सामने आया था। पुलिस फिहलहाल जांच कर रही है। बहन के साथ दुष्कर्म का बदला लेने के लिए पीड़िता के भाइयों ने आरोपी की 16 वर्षीय बहन को ही अपना शिकार बनाया। 

आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी
नाबालिग लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का शिकायत में जिक्र है कि रविवार करीब 9 बजे उसके माता-पिता मजदूरी के लिए गए थे और वो घर पर अकेली थी। आरोपी घर के अंदर आ गए। उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म कर रार हो गए। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।