लाइव टीवी

मुंबई के गजेबो मार्केट में बाइक सवार 3 लोगों ने की फायरिंग, इलाके में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Updated Aug 11, 2022 | 23:30 IST

मुंबई के खार इलाके के गजेबो मार्केट में बाइक सवार 3 अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस जांच में जुट गई है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Loading ...

मुंबई के खार इलाके में रात के अंधेरे में फायरिंग की गई। बाइक सवार 3 अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। मुंबई के गजेबो मार्केट में फायरिंग हुई है। रेहड़ी वालों को मारने की धमकी दी गई है। मुंबई में स्टॉल न लगाने की धमकी दी है। हालांकि इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है। यह फायरिंग गुरुवार रात 7.45 बजे हुई। पुलिस जांच में जुट गई है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पूरे एरिया को घेर दिया गया है। फायरिंग से इलाके में हड़कंप है। इन लोगों ने धमकी भरा पत्र भी दिया था। उसमें लिखा था कि इधर आप धंधा नहीं कर सकते हैं।