लाइव टीवी

Bulandshahr: 14 साल की लड़की के साथ 3 ने की छेड़छाड़, बनाया वीडियो, पीड़िता ने दे दी जान

Updated Sep 02, 2020 | 17:38 IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 14 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई और उसका वीडियो भी बनाया। इससे आहत होकर लड़की ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Loading ...

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में 14 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली है। दरअसल, सोमवार शाम को तीन लोगों ने कथित रूप से उसका यौन उत्पीड़न किया, जिसके बाद उसने ये कदम उठाया। लड़की के परिवार का कहना है कि उसके गांव के तीन लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न किया और घटना का वीडियो बनाया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसके बाद उसने अपनी जान देने जैसा बड़ा कदम उठा लिया।

बुलंदशहर पुलिस का कहना है कि उन्होंने लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर ली है और जल्द ही वे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे। पुलिस का यह भी दावा है कि परिवार ने सोमवार को ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। स्थानीय लोगों द्वारा सूचित किए जाने के बाद पुलिस ने उसके घर पर दौरा किया।

पुलिस अधिकारी गोपाल सिंह ने कहा, 'पुलिस ने सूचना मिलते ही लड़की के परिवार से संपर्क किया। उनके बयान के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।'