लाइव टीवी

महिलाओं के झुंड ने सरेआम की एक महिला की लाठी डंडों से पिटाई, Video वायरल

Updated Sep 03, 2020 | 11:59 IST

हरियाणा के भिवानी में महिलाओं के एक समूह के द्वारा एक महिला की जमकर लाठी डंडों से पिटाई की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Loading ...

नई दिल्ली : हरियाणा के भिवानी में महिलाओं के गुंडागर्दी का एक मामला सामने आ रहा है। इस वीडियो में कुछ महिलाएं एक महिला को लाठी डंडों और सरिए से पीटती नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता का कुछ दिन पहले महिलाओं की एक रिश्तेदार अनिता से झगड़ा हो गया था। ये विवाद मंदिर में ढोलक बजाने को लेकर हुआ था।

उनके बीच ढोलक बजाने को लेकर विवाद हुआ था जो बाद में मारपीट पर उतर आया था। पीड़िता को फिलहाल अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि पुलिस इसपूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों महिलाएं इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है।

पीड़िता नाम संतोष है जिसकी सरिए से पिटाई की गई है। ये एक बदले की कहानी प्रतीत होती है। संतोष के बयान के आधार पर अनिता और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जबकि अनिता के बयान के आधार पर संतोष और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।