लाइव टीवी

दिल्ली की उस महिला की दर्दभरी दास्तां, इस्लाम कबूलने के लिए दबाव का आरोप, फरेबी निकला पति

Updated Dec 23, 2020 | 23:41 IST

दिल्ली की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि शादी के बाद उसके ससुर ने न सिर्फ यौन शोषण की कोशिश की बल्कि इस्लाम धर्म अपनाने के लिए जबरन दबाव बनाया गया।

Loading ...
पीड़ित महिला ने सरिता विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई
मुख्य बातें
  • दिल्ली की एक महिला ने शादी के बाद धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप, सरिता विहार पुलिस थाने में केस दर्ज
  • पीड़ित महिला ने अपने ससुर पर यौन शोषण की कोशिश का आरोप मढ़ा
  • पीड़ित महिवा ने कहा कि उसे जबरदस्ती बुर्का पहनने और नमाज पढ़ने के लिए कहा जाता था।

नई दिल्ली। शादी के बारे में कहा जाता है कि वो तो स्वर्ग में बनता है जिसे जमीन पर उतारने का साधन लोग बनते हैं। जिस घटना का यहां पर जिक्र करेंगे वो किसी फिल्म की कहानी नहीं है बल्कि एक ऐसी कड़वी हकीकत है जिसे सुनकर हर कोई उस तरह के रिश्ते से तौबा कर लेगा। दरअसल दिल्ली की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि किस तरह से शादी से पहले सबकुछ ठीक था। लेकिन शादी के कुछ समय के बाद उसकी जिंदगी मुसीबत के सागर में गोते लगाने लगी और नतीजा यह हुआ कि वो बड़ी मुश्किल से निकल कर अपनी व्यथा कह पाने में सक्षम हुई है।

महिला ने धर्मपरिवर्तन का लगाया आरोप
दिल्ली की उस पीड़ित महिला का आरोप है कि एक मुस्लिम युवक से शादी के बाद उसके ऊपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाए जाने लगा। उसके पति के परिवार ने इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव बनाया। इसके अलावा उसे बुर्का पहनने और नमाज अदा करने के लिए दबाव बनाए जाने लगा। लड़के के पिता यानी कि उसके ससुर ने उसके साथ यौन शोषण की कोशिश की। इस मामले में सरिता विहार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

ससुराल ने धीरे धीरे रंग बदलना शुरू किया
पीड़ित महिला का कहना है कि शादी के कुछ समय तक तो सबकुछ ठीक चलता रहा। लेकिन कुछ समय के बाद उसने अपने पति और ससुराल वालों के रवैये में बदलाव देखा। कोई उससे ठीक से बात नहीं करता था। परोक्ष तौर पर इस्लाम को कबूलने के संकेत दिए जाते थे। शुरू में तो उसने इस तरह की कोशिशों को नजरंदाज किया। लेकिन एक समय के बाद उसके ऊपर सीधे तौर पर दबाव बनाया जाने लगा और वो परेशान हो गई। काफी उधेड़बून के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।