लाइव टीवी

पति की हत्या कर फेसबुक पर डाला पोस्ट, फिर उठाया एक और बड़ा कदम

Updated Jan 04, 2021 | 18:52 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

दिल्ली में एक महिला ने अपने पति की हत्या की और उसकी जानकारी फेसबुक पर दी। इसके बाद उसने खुद को भी मारने की कोशिश की। महिला अस्पताल में है, पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Loading ...
पत्नी के खिलाफ केस दर्ज

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक 36 साल की महिला ने अपने पति की हत्या की और फिर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला ने कथित तौर पर हत्या की जानकारी फेसबुक पर भी पोस्ट की थी जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया था। ये घटना दिल्ली के छतरपुर इलाके में रविवार को हुई। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को सूचना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला सामने आने के बाद उन्होंने पड़ोसी और मकान मालिक से कॉल मिलने पर अपार्टमेंट का दरवाजा तोड़ा।

पड़ोसी ने महिला के फेसबुक पोस्ट के बाद पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क किया, जबकि मकान मालिक ने सहायता के लिए फोन किया क्योंकि उनके किराएदार दरवाजा नहीं खोल रहे थे। पुलिस के कहा, 'दरवाजा अंदर से बंद था। अपार्टमेंट के फर्श और दीवारों पर खून बिखरा हुआ था।'

पुलिस ने कहा, '37 वर्षीय व्यक्ति खून से लथपथ पाया गया और उसके शरीर पर जख्म के निशान थे। उनकी पत्नी को उनके शव के पास एक बिस्तर पर बेहोश पाया गया। वर्तमान में महिला का इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा है।' मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली महिला के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। उनका बयान दर्ज करना बाकी है। 

पुलिस ने आगे बताया कि पति-पत्नी अलग-अलग पदों पर एक बीमा कंपनी में काम करते थे। उनके कोई बच्चा नहीं था। मामले में हमारी प्रारंभिक जांच बताती है कि पति और पत्नी के बीच मतभेद थे। दोनों 2013 से छतरपुर एक्सटेंशन अपार्टमेंट में रह रहे थे।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।