लाइव टीवी

AAP Candidate List 2020 : आप की लिस्ट में कई का कटा टिकट, नए चेहरों को केजरीवाल ने दी तवज्जो

Updated Jan 15, 2020 | 08:46 IST

AAP Candidate List Delhi 2020: दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों को पहली और अंतिम सूची जारी कर दी। आप ने पुराने चेहरों पर एक बार फिर भरोसा जताया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020।
मुख्य बातें
  • विधानसभा चुनावों के लिए AAP ने सभी 70 सीटों के लिए अपने उम्मीदवार उतारे
  • लोकसभा में चुनाव हारने वाले राघव चड्ढा, आतिशी और दिलीप पांडे को टिकट
  • 46 विधायकों को मौजूदा सीट से मिला टिकट, 15 विधायकों की सीटें बदली गईं

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस बार भी नई दिल्ली विधानसभा सीट और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से चुनाव लड़ेंगे। आप ने चांदनी चौक सीट से प्रहलाद सिंह सावने को टिकट दिया है। पिछली बार इस सीट पर अलका लांबा उम्मीदवार थीं। लांबा अब कांग्रेस में शामिल हो गई हैं।

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ ओखला इलाके के जामिया एवं शाहीन बाग में काफी विरोध प्रदर्शन हुआ। इस सीट से अमानतुल्लाह खान एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा लोकसभा चुनाव 2019 में हारने वाले तीन उम्मीदवारों को भी विधानसभा का टिकट दिया गया है। इनमें से दिलीप पांडे को तिमारपुर, राघव चड्ढा को राजेंद्र नगर और आतिशी को कालकाजी से टिकट दिया गया है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मीडिया से कहा, 'इस बार मौजूदा 46 विधायकों को टिकट दिया गया है जबकि 15 मौजूदा विधायकों की सीटें बदली गई हैं। इसके अलावा नौ खाली सीटों पर नए चेहरे को उतारा गया है। पिछली बार विधानसभा चुनावों में छह महिलाओं को टिकट दिया गया था इस बार 8 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है।'

यहां देखें आम आदमी पार्टी के सभी 70 उम्मीदवारों के नाम और उनका निर्वाचन क्षेत्र

  1. नरेला-शरद चौहान
  2. बुराड़ी-संजीव झा
  3. तिमारपुर-दिलीप पांडे
  4. आदर्श नगर-पवन शर्मा
  5. बादली-आजेश यादव
  6. रिठाला-महिंदर गोयल
  7. बवाना-जय भगवान उपकार
  8. मुंडका-धर्मपाल लाकड़ा
  9. किराड़ी-रितुराज झा
  10. सुल्तान पुर माजरा-मुकेश कुमार अहलावत
  11. नागलोई जाट- रघुविंदर शोकीन
  12. मंगोल पुरी-राखी बिड़लान
  13. रोहणी-राजेश नामा बंसीवाला
  14. शालीमार बाग-बंदना कुमारी
  15. शकुर बस्ती-सत्येंद्र जैन
  16. त्रि नगर-जितेंद्र तोमर
  17. वजीरपुर-राजेश गुप्ता
  18. मॉडल टाउन-अखिलेश पति त्रिपाठी
  19. सदर बाजार-सोम दत्त
  20. चांदनी चौक-प्रह्लाद सिंह सावने
  21. मटिया महल-शोएब इकबाल
  22. बल्लीमारन-इमरान हुसैन
  23. करोल बाग-विशेष रवि
  24. पटेल नगर-राज कुमार आनंद
  25. मोती नगर-शिवचरण गोयल
  26. मादी पुर-गिरीश सोनी
  27. रजौरी गार्डन-धनवती चंदेला
  28. हरि नगर-राजकुमार ढिल्लन
  29. तिलक नगर-जरनैल सिंह
  30. जनकपुरी-राजेश ऋषि
  31. विकासपुरी-महेंद्र यादव
  32. उत्तम नगर-नरेश बालियान
  33. द्वारका-विनय कुमार मिश्रा
  34. मटियाला-गुलाब सिंह यादव
  35. नजफगढ़-कैलाश गहलोत
  36. बिजवासन-बीएस जून
  37. पालम-भावना गौर
  38. दिल्ली कैंटोनमेंट-विरेंदर सिंह कादयान
  39. राजेंद्र नगर-राघव चड्ढा
  40. नई दिल्ली-अरविंद केजरीवाल
  41. जंगपुरा-प्रवीण कुमार
  42. कस्तूरबा नगर-मदन लाल
  43. मालवीय नगर-सोमनाथ भारती
  44. आरके पुरम-प्रमिला टोकस
  45. महरौली-नरेश यादव
  46. छतरपुर-करतार सिंह तंवर
  47. देउली-प्रकाश जरवाल
  48. अंबेडकर नगर डिपो-अजय दत्त
  49. संगम विहार-दिनेश मोहनिया
  50. ग्रेटर कैलाश-सौरभ भारद्वाज
  51. कालकाजी-आतिशी
  52. तुगलकाबाद-सही राम पहलवान
  53. बदरपुर-राम सिंह नेताजी
  54. ओखला-अमानतुल्लाह खान
  55. त्रिलोकपुरी-रोहित कुमार मेहरौलिया
  56. कोंडली-कुलदीप कुमार (मोनू)
  57. पटपड़गंज-मनीष सिसोदिया
  58. लक्ष्मी नगर - नितिन त्यागी
  59. विश्वासनगर-दीपक सिंघला
  60. कृष्णा नगर-एसके बग्गा
  61. गांधी नगर-नवीन चौधरी (दीपू)
  62. शाहदरा-राम निवास गोयल
  63. सीमापुरी-राजेंद्र पाल गौतम
  64. रोहतास नगर-सरिता सिंह
  65. सीलमपुर-अब्दुल रहमान
  66. घोंडा-एसडी शर्मा
  67. बाबरपुर-गोपाल राय
  68. गोकुलपुर-चौ. सुरेंद्र कुमार
  69. मुस्तफाबाद-हाजी यूनुस
  70. करावल नगर-दुर्गेश पाठक

हाल ही में आप में शामिल होने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायक राम सिंह नेताजी को बदरपुर से उम्मीदवार बनाया गया  है। पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महाबल मिश्रा के बेटे विनय कुमार मिश्रा को द्वारका से टिकट मिला है। 

दिल्ली विधानसभा के लिए 8 फरवरी को वोट जाएंगे जबकि नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में आप ने 70 में से 67 सीटें जीती थीं। भाजपा के खाते में तीन सीटें गईं जबकि कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

आप के उम्मीदवारों की सूची पर सबकी नजरें बनी हुई थीं। ऐसी अटकलें थीं कि पार्टी उन विधायकों का टिकट काट सकती है जिनका पिछली बार जीत का अंतर कम था या जिनका रिपोर्ट कार्ड अच्छी नहीं है। पार्टी ने टिकट काटने की जगह उन नौ जगहों पर नए चेहरों पर अपना उम्मीदवार बनाया है जिन सीटों पर विधायकों की सदस्यता रद्द हो गई थी।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।