लाइव टीवी

Delhi election: काम पर वोट मांग रही AAP ने 5वीं बार बदला अपना नारा, जानें इसके पीछे का कारण

Updated Jan 30, 2020 | 11:07 IST

AAP slogans: आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव के लिए अभी तक 6 नारों को लॉन्च कर चुकी है। केजरीवाल का दावा है कि इस बार दिल्ली की जनता काम पर वोट देगी।

Loading ...
केजरीवाल के चेहरे पर चुनाव लड़ रही AAP

नई दिल्ली: जैसे-जैसे दिल्ली चुनाव की तारीफ नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे आम आदमी पार्टी (AAP) अपना चुनावी नारा बदल रही है।  'मेड टुडे' की खबर के अनुसार, आप ने 5वीं बार अपना चुनावी नारा बदला है। 'अच्छे होंगे 5 साल, दिल्ली में तो केजरीवाल' नया नारा है। इससे पहले नारा था, 'अच्छे बीते 5 साल, लगे रहो केजरीवाल'। 

इस नए नारे को पूरी दिल्ली में लगे बैनरों पर देखा जा सकता है। आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पहला नारा दिया गया था 'केजरीवाल फिर से'। इसके बाद कहा, 'दिल्ली में तो केजरीवाल'। तीसरा नारा था, 'आई लव केजरीवाल'। चौथा 'अच्छे बीते 5 साल, लगे रहो केजरवाल', 5वां 'मेरा वोट काम को, सीधे केजरीवाल को' और अब छठा नारा है, 'अच्छे होंगे 5 साल, लगे रहो केजरीवाल'।

इन सभी नारों में केजरीवाल कॉमन है। आप उन्हीं के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है। इन नारों में पार्टी कभी 5 साल में किए गए कामों की तो कभी दिल्ली में तो केजरीवाल की बात करती है। अब नए नारे से आप भविष्य की बात कर रही है,  अच्छे होंगे 5 साल, लगे रहो केजरीवाल'।

आप प्रवक्ता जसमीन शाह ने इंडिया टुडे को इसके पीछे का कारण बताया। उन्होंने कहा, 'हम अलग-अलग फेज में प्रचार करते हैं और उसी हिसाब से नारे तैयार किए जाते हैं। पहले चरण में हमारा उद्देश्य अलग था। लेकिन अब वोटिंग में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, और अरविंद केजरीवाल ने लोगों के लिए गारंटी कार्ड भी जारी कर दिया है, इसलिए हम भविष्य पर फोकस करना चाहते हैं।

आम आदमी पार्टी और केजरीवाल शुरू से दावा कर रहे हैं कि इस बार दिल्ली में चुनाव सिर्फ काम पर होगा। वो लगातार बिजली-पानी, शिक्षा, महिला सुरक्षा की बात उठा रहे हैं।

जनता के घर तक पहुंच रहे केजरीवाल

इसके अलावा केजरीवाल ने अपने हर वोटर के घर पहुंचने और अपने 5 साल के काम को बताने का नया तरीका निकाला है। AAP ने एक पोर्टल जारी किया है, ये प्रचार का नया तरीका है। तकनीक की मदद से केजरीवाल अपने वोटर्स तक पहुंचना चाहते हैं और अपना काम बताना चाहते हैं। दिए गए लिंक पर क्लिक करने केजरीवाल दिखाई देंगे और वो घर की घंटी बजाएंगे और आपसे घर में आने की अनुमति मांगगे। अगर आप वेलकम पर क्लिक करते हैं तो वो पानी पीकर अपने 5 साल के कामों का जिक्र करेंगे। इसके बाद वीडियो में 7 ऑप्शन (पानी, हेल्थ, बिजली, शिक्षा, अनधिकृत कॉलोनियां, महिला सशक्तिकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर) होंगे। इसमें से आप किसी पर भी क्लिक करेंगे तो केजरीवाल आपको बताएंगे कि इस मुद्दे पर उनकी सरकार ने 5 साल में क्या किया है। आप बैक कर दिए गए हर विकल्प पर उनका जवाब जान सकते हैं। 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।