लाइव टीवी

मनोज तिवारी की जगह आदेश कुमार गुप्ता बने दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष

Delhi BJP President Adesh Kumar Gupta
Updated Jun 02, 2020 | 15:46 IST

Delhi BJP President Adesh Kumar Gupta: मनोज तिवारी की जगह आदेश कुमार गुप्ता दिल्ली बीजेपी के नए अध्यक्ष बन गए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ये नियुक्ति की है।

Loading ...
Delhi BJP President Adesh Kumar GuptaDelhi BJP President Adesh Kumar Gupta
केंद्री स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के साथ आदेश कुमार गुप्ता (दाएं तरफ)
मुख्य बातें
  • मनोज तिवारी के कार्यकाल में इस साल दिल्ली विधानसभा चुनाव हारी बीजेपी
  • बीजेपी को 70 में से सिर्फ 8 सीटें मिलीं, आप 62 सीटों के साथ सत्ता में वापस आई
  • मनोज तिवारी 2016 में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष चुने गए थे

नई दिल्ली: आदेश कुमार गुप्ता दिल्ली बीजेपी के नए अध्यक्ष बन गए हैं। उन्हें मनोज तिवारी की जगह दिल्ली बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है। आदेश कुमार गुप्ता NDMC के पूर्व मेयर है और अभी वेस्ट पटेल नगर से सभासद हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पत्र जारी कर बताया, 'भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने श्री आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली प्रदेश बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगा।' 

पार्टी ने मनोज तिवारी को दिल्ली अध्यक्ष पद से ऐसे समय में हटाया है, जब उन्हें एक दिन पहले ही दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। उन पर लॉकडाउन के उल्लंघन का आरोप लगा था। दरअसल, मनोज तिवारी सोमवार को केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए राजघाट पहुंचे थे।

विधानसभा चुनाव में नहीं रहा पार्टी का अच्छा प्रदर्शन

तिवारी नवंबर 2016 में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष बने और उनके नेतृत्व ने पार्टी ने 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा। हालांकि 2015 की तरह परिणाम बीजेपी के पक्ष में नहीं रहे और पार्टी को सिर्फ 8 सीटें मिल सकीं। अरविंद केजरीवाल एक बार फिर प्रचंड जीत हासिल कर दिल्ली के मुख्यमंत्री बने।  

लॉकडाउन में खेला क्रिकेट

पिछले महीने मनोज तिवारी पर लॉकडाउन के दौरान क्रिकेट खेलकर सोशल डिस्टेंसिंग तोड़ने का उल्लंघन करने के आरोप लगे थे। इस पर उन्होंने कहा था कि  उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया। केंद्रीय गृह मंत्रालय के स्टेडियम खोले जाने के आदेश के बाद ही वह क्रिकेट खेलने गए। दरअसल, तिवारी हरियाणा के सोनीपत जिले के शेखपुरा के एक एकेडमी में क्रिकेट खेलते पाए गए। इसके बाद उन पर आरोप लगा कि उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग पर सरकार के नियमों का उल्लंघन किया है। 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।