लाइव टीवी

Jantar Mantar Hate Speech: जंतर मंतर हेट स्पीच मामले में चार्जशीट दाखिल, अश्विनी उपाध्याय का नाम नहीं

Updated Nov 03, 2021 | 08:39 IST

जंतर मंंतर हेट स्पीच केस में दिल्ली पुलिस की तरफ से चार्जशीट दाखिल की गई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspफेसबुक
जंतर मंतर हेट स्पीच मामले में चार्जशीट दाखिल, अश्विनी उपाध्याय का नाम नहीं
मुख्य बातें
  • जंतर मंतर हेट स्पीच केस में दिल्ली पुलिस की तरफ से चार्जशीट दाखिल
  • चार्जशीट में अश्विनी उपाध्याय का नाम नहीं
  • एक खास समाज के खिलाफ भाषण का था केस

नई दिल्ली। जंतर मंतर हेट स्पीच केस में दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट फाइल कर दी है। चार्जशीट में अश्विनी उपाध्याय का नाम नहीं है, सूत्रों के अनुसार हेट स्पीच उनकी तरफ से नहीं दिया गया था।सवाल यह है कि आखिर जंतर मंतर पर क्या हुआ था। दरअसल भारत छोड़ो आंदोलन के संबंध में अश्विनी उपाध्याय अपने समर्थकों के साथ जंतर मंतर पर इकट्ठा हुए थे। समान नागरिक संहिता के साथ साथ अलग विषयों पर अपनी बात रख रहे थे। उस दौरान कुछ भड़काऊ नारे लगाए गए जिसके लिए अश्विनी उपाध्याय के संगठन को जिम्मेदार बताया गया। दिल्ली पुलिस भी इस मामले में तत्काल हरकत में आई और साफ किया कि जो भी लोग दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

अश्विनी उपाध्याय ने दी थी सफाई
अश्विनी उपाध्याय ने कहा था कि भड़काऊ नारों से उनका लेना देना नहीं है, वो भारत छोड़ों आंदोलन की 79वीं वर्षगांठ पर एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने जो बातें कहीं वो लगातार अलग अलग फोरम पर कहते आए हैं। लिहाजा उससे इतर कुछ बोलने का सवाल ही नहीं पैदा होता है। जहां तक उनकी मौजूदगी में नारे लगाए जाने का मामला है वो भी पूरी तरह गलत है।


उन्होंने यह भी कहा था कि कार्यक्रम सेव इंडिया फाउंडेशन का था। वो भी एक सामान्य नागरिक की हैसियत से गए थे। सबसे बड़ी बात यह है कि जब पुलिस ने रोका तो वो वहां से चले भी गए थे। जहां तक वीडियो की बात है तो उसकी सत्यता की जांच हो और जो कोई भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उस केस में बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय समेत 6 लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।