लाइव टीवी

Delhi: बुराड़ी में यमुना नदी में नहाने गए 4 लड़के डूबे, अब तक 3 शव बरामद

Updated Jul 08, 2022 | 21:29 IST

Delhi: पुलिस ने कहा कि सुबह 10 बजे से चार बच्चों के लापता होने के संबंध में एक पीसीआर कॉल थाना बुराड़ी में प्राप्त हुई थी। पूछताछ में पता चला कि गुरुवार को चारों व्यक्ति यमुना नदी में नहाने आए थे और गलती से नदी में डूब गए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
बुराड़ी में यमुना नदी में नहाने गए 4 लड़के डूबे। (सांकेतिक फोटो)
मुख्य बातें
  • बुराड़ी में यमुना नदी में नहाने गए 4 लड़के डूबे
  • अब तक 3 लड़कों के शव बरामद
  •  उत्तर प्रदेश के लोनी के रहने वाले हैं सभी लड़के

Delhi: उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में नहाने के दौरान चार लड़के यमुना नदी में डूब गए। पुलिस के मुताबिक चारों गुरुवार को नदी में नहाने गए थे। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत की थी। मृतकों की पहचान 15 साल के वसीम, 17 साल के कमल, 20 साल के इलियास और 17 साल के समीर के रूप में हुई है।

यमुना नदी में नहाने गए 4 लड़के डूबे

Varanasi Betawar Ghat: वाराणसी के बेटावर घाट पर मिला शव, अंतिम संस्कार में गया था शामिल होने

ये सभी लड़के उत्तर प्रदेश के लोनी के रहने वाले हैं। पुलिस ने कहा कि सुबह 10 बजे से चार बच्चों के लापता होने के संबंध में एक पीसीआर कॉल थाना बुराड़ी में प्राप्त हुई थी। पूछताछ में पता चला कि गुरुवार को चारों व्यक्ति यमुना नदी में नहाने आए थे और गलती से नदी में डूब गए।

यमुना नदी में डूबे बच्चों को ढूंढने का काम अब भी जारी, हताश हुए परिजन

अब तक 3 लड़कों के शव बरामद

एक प्रत्यक्षदर्शी हरीश उर्फ ​​बाटला ने पुष्टि की कि चार लड़के गलती से नदी में डूब गए थे। शवों को बरामद करने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी अभियान के दौरान तीन लड़के इलियास, वसीम और कमल के शव नदी से बरामद किए गए। समीर के शव का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। अधिकारी ने बताया कि बरामद शवों का सब्जी मंडी मुर्दाघर में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।