लाइव टीवी

सुनील यादव कौन हैं? बीजेपी के टिकट पर केजरीवाल को दे रहे हैं टक्कर

Updated Jan 21, 2020 | 13:11 IST

who is Sunil yadav in hindi: दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020 8 जनवरी को होने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी ने सुनील यादव को मैदान में उतारा है।

Loading ...
BJP candidate Sunil Yadav

नई दिल्ली : बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को देर साथ दूसरी लिस्ट जारी की। पार्टी ने प्रदेश के भारतीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव को नई दिल्ली सीट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपना उम्मीदवार बनाया।

सुनील यादव वर्तमान में दिल्ली भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवायएम) के अध्यक्ष हैं। पेश से यादव सामाजिक कार्यकर्ता और वकील हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के तौर पर की थी। उसके बाद वह जिला अध्यक्ष बने। दिल्ली के महासचिव बने। फिर युवा मोर्चा के दिल्ली महासचिव बने। उनके ऑफिशियल फेसबुक पेज पर करीब एक लाख लाइक्स हैं और ट्विटर पर 16 हजार से अधिक फोलोअर्स हैं।

केजरीवाल 2015 के चुनाव में इस सीट पर बीजेपी नुपूर शर्मा को हराया था। उन्हें 64 प्रतिशत वोट मिला था। केजरीवाल ने 2013 के चुनाव में दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराया था। 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।