लाइव टीवी

Delhi Crime News: पहले 10 साल के बच्चे पर लगाया सरिया चोरी का इल्जाम, फिर किया कुछ ऐसा जानकर रह जाएंगे दंग

Updated Aug 04, 2022 | 19:08 IST

Delhi Crime News: एक महिला ने 10 साल के मासूम को चोरी के शक में इस कदर पिटा कि, देख शैतान की रूह भी कांप जाए। हैवान बनीं महिला का पिटाई से पेट नहीं भरा तो उसने मासूम को बंधक बनाकर गर्म चिमटे से उसके शरीर को दाग डाला।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
आश्चर्य! चोरी का इल्जाम लगाकर बच्चे के साथ की हैवानियत
मुख्य बातें
  • चोरी का इल्जाम लगा 10 साल के मासूम से की हैवानियत
  • गर्म चिमटे से दाग शरीर को किया छलनी
  • पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है

Delhi Crime News : राजधानी दिल्ली में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला माामला सामने आया है। एक महिला ने 10 साल के मासूम को चोरी के शक में इस कदर पिटा कि, देख शैतान की रूह भी कांप जाए। हैवान बनीं महिला का पिटाई से पेट नहीं भरा तो उसने मासूम को बंधक बनाकर गर्म चिमटे से उसके शरीर को दाग डाला। मामला दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के राज विहार का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत की।

मौके पर आई पुलिस ने 10 वर्षीय बच्चे को आरोपी महिला के कब्जे से मुक्त करवाकर दिल्ली के डीडीयू हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। बहरहाल मासूम का अस्पताल में उपचार चल रहा है, उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। इधर, राजधानी की उत्तम नगर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी महिला से पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। 

शरीर पर 20 बार चिमटे से दागा 

उत्तम नगर एसएचओ ने बताया कि राज बिहार कॉलोनी में 10 वर्षीय पीडि़त मासूम अपने माता- पिता के साथ रहता है। वह अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच उसने आरोपी महिला अंजू के बाहर पड़े लोहे के सरिए में से एक टुकड़ा उठा लिया। महिला को शक हुआ कि, उसने सरिए चोरी किए हैं। इसके बाद वह बच्चे को अपने घर के अंदर ले गई। उसे बांध कर पहले तो बेरहमी से पीटा। इससे उसका मन नहीं भरा तो निर्दयता से लोहे के चिमटे को गर्म करके उसके शरीर पर कई जगह दाग दिया। जिससे उसके शरीर पर 20 से अधिक जख्म हो गए। इसका पता मौके से कुछ ही दूरी पर काम कर रहे बच्चे के मां- बाप को चला तो वे दौड़ कर आरोपी महिला के घर आए। इस बीच उसके माता- पिता ने देखा कि, बच्चा दर्द से कराह रहा था। इसके बाद पीडि़त के परिजन थाने गए व पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी। मौके पर आई पुलिस ने बंधक बनाए गए मासूम को छुड़ा कर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। वहीं आरोपी महिला के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।