लाइव टीवी

Delhi Gandhi Nagar Market: गांधी नगर मार्केट का होगा पुनर्विकास, बदलेगी बाजार की बनावट, मिलेंगी कई सुविधाएं

Updated Jun 11, 2022 | 12:57 IST

Delhi Gandhi Nagar Market News: गांधी नगर मार्केट का पुनर्विकास करने के लिए शुक्रवार को सरकार ने आधिकारिक घोषणा की। इसका पुनर्विकास केजरीवाल सरकार की 'रोजगार बजट' योजना के तहत किया जाएगा। इस योजना अनावरण सरकार ने अपने 2022-23 के बजट सत्र में पेश किया था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
मुख्य बातें
  • गांधी नगर एशिया का सबसे बड़ा रेडीमेड गारमेंट्स और टेक्सटाइल मार्केट
  • इस बाजार में रोजाना दिल्ली के अलावा आते हैं पड़ोसी राज्यों के हजारों लोग
  • पुनर्विकास का काम दो चरणों में होगा, प्लान तैयार

Delhi Gandhi Nagar Market News: दिल्ली सरकार ने राज्य के मशहूर गारमेंट मार्केट गांधी नगर का पुनर्विकास करने का फैसला किया है। गांधी नगर दिल्ली ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे बड़ा रेडीमेड गारमेंट्स और टेक्सटाइल मार्केट है। यह मार्केट पूर्वी दिल्ली के ट्रांस-यमुना एरिया में स्थित है। गांधी नगर मार्केट का पुनर्विकास करने के लिए शुक्रवार को सरकार ने आधिकारिक घोषणा की।

पुनर्विकास का काम दो चरण में किया जाएगा। दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य मार्केट के बुनियादी ढांचे में आई कमियों को दूर करना है। क्योंकि इस बाजार में रोजाना दिल्ली के अलावा पड़ोसी राज्यों के हजारों लोग भी आते हैं। 

'रोजगार बजट' योजना के तहत पुनर्विकास

खास बात यह है कि गांधी नगर मार्केट का पुनर्विकास केजरीवाल सरकार की 'रोजगार बजट' योजना के तहत किया जाएगा। इस योजना का अनावरण सरकार ने अपने 2022-23 के बजट सत्र में पेश किया था। 'रोजगार बजट' योजना के तहत दिल्ली सरकार अगले पांच वर्षों में दो मिलियन नौकरियों के अवसर प्रदान करने पर ध्यान दे रही है। जिसके लिए इसका नाम 'रोजगार बजट' रखा गया है। 

दिल्ली की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा

इस पूरे मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को अलग-अलग विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा, गांधी नगर रेडीमेड कपड़े दुनियाभर में मशहूर है। इसका पुनर्विकास दिल्ली सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है, जो दिल्ली की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और हजारों नौकरियां पैदा करने में एक मील का पत्थर साबित होगा।

दो चरणों में होगा पुनर्विकास

एक अधिकारी ने कहा कि बाजार में चल रही आर्थिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए पुनर्विकास का काम दो चरणों में होगा। पहले चरण में स्थानीय व्यापारियों के तत्काल मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा। सार्वजनिक सुविधाओं और पीने के पानी की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा निगरानी, स्ट्रीट लाइट और स्ट्रीट फर्नीचर को नया स्वरूप दिया जाएगा। इसके अलावा मार्केट के इंफ्रास्ट्रक्चर को फिर से डिजाइन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गांधी नगर बाजार की मार्केटिंग और ब्रांडिंग होगा। बाजार के बारे में जानकारी का डिजिटलीकरण, अग्निशमन सुविधाओं को मजबूत करने और मौजूदा सुविधाओं और बेहतर करने पर ध्यान दिया जाएगा। 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।