लाइव टीवी

कौन हैं संगीता बजाज, जिनके साथ अंसार की फोटो जारी कर AAP ने बीजेपी को घेरा, सामने आया ये सच

Updated Apr 19, 2022 | 22:27 IST

Delhi Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी हिंसा के आरोपी अंसार के साथ कनेक्शन को लेकर बीजेपी नेता संगीता बजाज सामने आई हैं और उन्होंने अपना पक्ष रखा है। वो आप में भी शामिल हो चुकी हैं।

Loading ...
संगीता बजाज आप में भी शामिल हो चुकी हैं
मुख्य बातें
  • जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसारी बीजेपी कार्यकर्ता है: AAP
  • बीजेपी ने इसे नकार दिया है और आप पर आरोप लगाए हैं
  • संगीता बजाज ने भी अंसार को पहचानने से इंकार कर दिया है

आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़ा हुआ है। उन्होंने उसकी कुछ तस्वीरें भी जारी कीं, जिसमें वो बीजेपी की टोपी पहने और बीजेपी नेताओं के साथ नजर आ रहा है। आप नेता आतिशी ने 4 फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि जहांगीरपुरी दंगों का मुख्य आरोपी- अंसार भाजपा का नेता है। उसने भाजपा की प्रत्याशी संगीता बजाज को चुनाव लड़वाने में प्रमुख भूमिका निभायी और भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाता है। ये साफ है कि भाजपा ने दंगे करवाए। भाजपा दिल्ली वालों से माफी मांगे। भाजपा गुंडों-लफंगों की पार्टी है।

इन आरोपों के बाद टाइम्स नाउ नवभारत ने संगीता बजाज से बात की। उन्होंने कहा कि जब हम जाते थे तो सी ब्लॉक से रैली निकलती थी, अब कितने लोग रैली में आते हैं, पता तो नहीं चलता है। मैं तो उसे नहीं जानती। मैंने तो उसे टोपी नहीं पहनाई। कई लोग रैली में चलते हैं। हां, उसके ससुर अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष थे। उन्होंने कहा था कि मेरा दामाद सी ब्लॉक में रहता है, वो रैली में आया करेगा, मिलवाया नहीं था।  

संगीता ने 2017 में बीजेपी की तरफ से एमसीडी का चुनाव लड़ा और 2020 में वो आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं। हालांकि उन्होंने कहा कि वो कभी आप के कार्यक्रमों में नहीं गईं। उन्हें आप सांसद संजय सिंह ने पार्टी में शामिल कराया। आप के आरोपों पर संगीता ने कहा कि ये तो सारी राजनीति है, इसके बारे में तो मैं कुछ नहीं कह पाऊंगी। 

दिल्ली बीजेपी नेता कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि संगीता बजाज, मोहम्मद अंसार व जितने भी दंगाई हैं वो आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हैं। सभी को 2020 में संजय सिंह ने आप में ज्वॉइन कराया था। 

जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर AAP का पलटवार- BJP की टोपी में दिखा आरोपी अंसार

हाथ में बंदूक और नोटों के बंडल, गले में सोने की चेन, जानिए कौन है हिंसा का आरोपी अंसार

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।