लाइव टीवी

दिल्ली जल बोर्ड के 700 कच्चे कर्मचारियों की नौकरी हुई पक्की, सीएम केजरीवाल बोले- जो कहा, सो किया

पुलकित नागर | SPECIAL CORRESPONDENT
Updated Feb 09, 2022 | 14:55 IST

दिल्ली जल बोर्ड में ठेके पर काम करने वाले 700 कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो कहा, सो किया। आज एक और वादा पूरा किया। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
दिल्ली जल बोर्ड में ठेके पर काम करने वाले 700 कच्चे कर्मचारियों को किया गया पक्का

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सचिवालय में जल बोर्ड के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का एलान किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार अगर चाहे तो स्कूल और अस्पताल चला सकती है। जो सरकार स्कूल और अस्पताल नहीं चला सकती उस सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। एक माहौल बनाया गया कि कर्मचारियों को पक्का कर दो तो आलसी हो जाते हैं। कच्चे कर्मचारी पर तो काम की तलवार लटकती रहती है। 

उन्होंने कहा कि मैंने खुद उन कर्मचारियों को पक्की सरकारी नौकरी के सर्टिफिकेट सौंपे। वे सारे बहुत खुश थे, आज उनका बहुत बड़ा सपना पूरा हुआ। सभी को शुभकामनाएं। जो कहा, सो किया। आज एक और वादा पूरा किया। सरकारी क्षेत्र को बेहतर बनाने का काम सरकारी डॉक्टर ने किया। तो ऐसा कहना झूठ है कि सरकारी कर्मचारी काम नहीं करते। 

700 कर्मचारियों को पक्का किया जा रहा है। अब कर्मचारी दिल से काम करेंगे। सभी कर्मचारियों को पक्का करना चाहते हैं। केंद्र सरकार के पास सारी पॉवर है। अन्य विभागों में केंद्र सरकार से बातचीत करके कच्चे लोगों को पक्का करेंगे। इसकी गूंज देश भर में उठेगी। अब अन्य राज्यों को भी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना होगा।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।