लाइव टीवी

दिल्‍ली में एक ही घर से मिले 4 शव, पत्‍नी, बेटों की हत्‍या कर शख्‍स ने की खुदकुशी

Updated Apr 01, 2021 | 12:34 IST

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के रोहिणी इलाके में एक ही घर से चार शव बरामद किए जाने से यहां हड़कंप मच गया है। 31 वर्षीय एक शख्‍स का शव फंदे से लटकता मिला, जबकि उसकी पत्‍नी और 2 बेटे भी मृत मिले।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
दिल्‍ली में एक ही घर से मिले 4 शव, पत्‍नी, बेटों की हत्‍या कर शख्‍स ने की खुदकुशी

नई दिल्‍ली : राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के रोहिणी इलाके से दिल को दहला देने वाली एक वारदात सामेन आई है। यहां एक शख्‍स ने कथित तौर पर अपनी पत्‍नी और दो बेटों की जान लेने के बाद खुदकुशी कर ली। मृत शख्‍स की पहचान डीटीसी ड्राइवर के तौर पर की गई है, जो अपने परिवार के साथ रोहिणी में रहता था।

यह घटना रोहिणी के नाहरपुर इलाके में बुधवार रात को हुई बताई जा रही है। मृत शख्‍स की पहचान 31 वर्षीय धीरज यादव के तौर पर की गई है, जो डीटीसी में ड्राइवर था। उसका शव अपने कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। आशंका जताई जा रही है कि उसने पहले अपनी पत्‍नी और दो बेटों की हत्‍या की और इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली।

एक ही घर से मिले 4 शव

मृतकों की पहचान धीरज यादव (31) के साथ-साथ उसकी पत्‍नी आरती (28) और दो बेटों हितेन (6) तथा अथर्व (3) के तौर पर की गई है। वारदात के पीछे वजह का फ‍िलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस इस संबंध में लोगों से पूछताछ कर रही है।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, जिस घर से चारों शव बरामद किए गए हैं, वह तीन फ्लोर का है। मृतक धीरज अपने परिवार के साथ घर की दूसरी मंजिल पर रहता था।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।