लाइव टीवी

Delhi MCD News: भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली नगर निगम ने उठाया बड़ा कदम, बनाया भ्रष्टाचार शिकायत प्रकोष्ठ

Updated Jun 13, 2022 | 15:26 IST

Delhi MCD News: एमसीडी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती अपनाते हुए एक शिकायत प्रकोष्ठ बनाने का फैसला किया है। दिल्ली नगर निगम ने एक 'भ्रष्टाचार शिकायत प्रकोष्ठ' बनाई है। इस प्रकोष्ठ के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत की जाएगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
दिल्ली नगर निगम
मुख्य बातें
  • दिल्ली नगर निगम ने एक 'भ्रष्टाचार शिकायत प्रकोष्ठ' बनाई है
  • अतिरिक्त उपायुक्त भ्रष्टाचार शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी होंगे
  • प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी जरूरत पड़ने पर उचित कार्रवाई भी कर सकते है

Delhi MCD News: दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त रूप अपनाया हुआ है। अब दिल्ली नगर निगम ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए एमसीडी ने बड़ा कदम उठाया है। एमसीडी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती अपनाते हुए एक शिकायत प्रकोष्ठ बनाने का फैसला किया है। जिसके जरिए भ्रष्टाचार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए एमसीडी ने हेल्पलाइन नंबर और एक ई-मेल आईडी भी जारी की है।

इस बात की जानकारी एमसीडी ने एक बयान जारी करके दी है। भ्रष्टाचार शिकायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी अपर आयुक्त संभालेंगे। उनकी देखरेख में प्रकोष्ठ से जुड़े हर काम किए जाएंगे। एमसीडी ने बयान में कहा गया है कि, दिल्ली नगर निगम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का नजरिया अख्तियार किया हुआ है।

भ्रष्टाचार शिकायत प्रकोष्ठ

जिसको रोकने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। इस दिशा में काम करते हुए, दिल्ली नगर निगम ने एक 'भ्रष्टाचार शिकायत प्रकोष्ठ' बनाई है। इस प्रकोष्ठ के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत की जाएगी। जारी किए गए बयान मुताबिक, नया बना यह प्रकोष्ठ नगर निगम के अधिकारियों और विभागों के खिलाफ फैले भ्रष्टाचार की शिकायतों पर बारीकी से काम करेगा। कोई भी व्यक्ति लिखित रूप में या ई-मेल के जरिए दिल्ली नगर निगम से संबंधित भ्रष्टाचार पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।

जरूरत पड़ने पर उचित कार्रवाई

एमसीडी के मुताबिक, अतिरिक्त उपायुक्त (मुख्यालय) भ्रष्टाचार शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी होंगे, जो अतिरिक्त आयुक्त की देखरेख में सारी चीजों पर काम करेंगे। साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि, शिकायतों का हल जल्द से जल्द किया जाए। इतना नहीं भ्रष्टाचार शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी जरूरत पड़ने पर उचित कार्रवाई भी कर सकते हैं। गौरतलब है कि, भ्रष्टाचार शिकायत प्रकोष्ठ को लेकर एमसीडी में लंबे समय से मांग उठ रही है। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने अब यह प्रकोष्ट बनाने का फैसला किया है। भ्रष्टाचार को लेकर कई बार शिकायत भी आती रही हैं। 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।