लाइव टीवी

Delhi NCR Rain: दिल्ली और एनसीआर में राहत और आफत वाली बारिश

Updated Aug 19, 2020 | 10:47 IST

दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में आज सुबह से ही काफी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भी आज दिनभर के लिए दिल्ली में बादल के साथ-साथ भारी बारिश के अनुमान जताए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
दिल्ली एनसीआर बारिश टुडे

नई दिल्ली : राजधानी दिल्लीऔर एनसीआर के कुछ हिस्सों में बुधवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। इसकी कई तस्वीरें सामने आई हैं। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश होने की भी संभावना है। बुधवार को राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में सुबह से ही बारिश शुरू हो गई थी।

यहां का तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने अनुमान जताते हुए कहा है कि अगले दो घंटे तक दिल्ली, नोएडा, मेरठ और दिल्ली के अन्य आस-पास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। 
 

सुबह से ही हो रही लगातार बारिश के कारण कई सड़कों पर भारी जलजमाव की स्थिति बन गई है। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बादल छाए रहने के कारण हर ओर अंधेरे की स्थिति पैदा हो गई है जिसके कारण लोगों को लाइटें जलाकर गाड़ियों से चलना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिनों तक इसी प्रकार से दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि इस बीच राजधानी के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया। अधिकतम तापमान जहां 35 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से भी 1 डिग्री अधिक है वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।