लाइव टीवी

Delhi Good News: राजधानी में हर छोटी-छोटी शिकायत पर थाने जाने की जरूरत नहीं, सोमवार से यहां मिलेगी सहायता

Updated Jul 04, 2022 | 13:31 IST

Delhi Good News: दिल्‍ली में 24 घंटे लोगों की मदद के लिए पुलिस आज से एकीकृत पुलिस बूथ शुरू करने जा रहा है। यहां पर लोग 24 घंटे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। वहीं इन बूथों पर पुलिस कर्मचारियों को आराम करने की भी सुविधा मिलेगी। अब लोगों को छोटी-छोटी शिकायतों के लिए पुलिस थाने नहीं जाना पड़ेगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspफेसबुक
दिल्‍ली में आज से शुरू होगा एकीकृत पुलिस बूथ
मुख्य बातें
  • उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना आज इन ऑनलाइन इन बूथ का उद्धाटन
  • इन बूथों पर 24 घंटे दर्ज की जाएंगी लोगों की शिकायतें, होगा सत्‍यापन
  • बूथों पर पुलिसकर्मियों को आराम करने व लॉकर जैसी मिलेगी कई सुविधा

Delhi Good News: राजधानी के लोगों को अब अपनी छोटी-छोटी शिकायतों के लिए पुलिस थानों के चक्‍कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोगों की समस्‍याओं को सुलझाने और उनकी शिकायतों को दर्ज करने के लिए दिल्‍ली पुलिस ने खास पहल की है। पुलिस द्वारा दिल्‍ली के अलग-अलग हिस्‍सों में कुछ अलग हटकर बूथ बनाएं हैं, जिन्हें एकीकृत पुलिस बूथ नाम दिया गया है। ये बूथ दिल्‍ली के आम लोगों के साथ दिल्‍ली पुलिस के जवानों के लिए भी खास हैं। इन बूथों में जहां आम लोगों की शिकायतें दर्ज होंगी, वहीं बैरिकेड पर तैनात पुलिसकर्मी के लिए बूथ में आराम करने के लिए वातानुकूलित कमरा भी बनाया गया है। 

दिल्ली पुलिस ने योजना के पहले चरण में अभी शाहदरा, पूर्वी व उत्तर पूर्वी जिले के गीता कॉलोनी, आइपी एक्टेंशन, वेलकम आदि जगहों पर छह बूथ बनाए हैं। दिल्‍ली पुलिस के अनुसार अगले चरण में जल्‍द ही इनकी संख्या बढ़ाकर 20 कर दी जाएगी। दिल्‍ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना सोमवार को इन ऑनलाइन इन बूथों का उद्धाटन कर रहे हैं।  

एकीकृत बूथ पर 24 घंटे लोगों को मिलेगी मदद

इन एकीकृत बूथों की जानकारी देते हुए शाहदरा के जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम ने बताया कि ये बूथ लोगों की मदद के लिए 24 घंटे खुले रहेंगे। यहां पर आम लोगों के साथ पुलिसकर्मियों के लिए भी कई तरह की सुविधाएं दी गई हैं। इन बूथों पर लॉकर की सुविधा से लेकर चेंजिंग रूम, महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, अल्प विराम के लिए एसी रूम और पेंट्री उपलब्ध होंगी। पहले से बने पुलिस बूथ में शौचालय की सुविधा नहीं थी, जिसकी वजह से पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इन बूथों में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं।

बूथ में लोगों को मिलेगी ये सुविधा

दिल्‍ली पुलिस के अनुसार इन बूथों में आम लोगों की शिकायतें सुनने के लिए संबंधित थानाक्षेत्र के कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। थाने के कर्मचारी बूथ में लोगों की शिकायतें सुनेंगे। लोग यहां पर चोरी और मारपीट, कब्‍जा जैसी शिकायतें दे सकते हैं। इसके अलावा इन बूथ में किरायेदार या कर्मचारियों के सत्यापन के लिए आवेदन भी किया जा सकता है।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।