लाइव टीवी

Delhi Crime News: दिल्ली के वजीराबाद क्षेत्र में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, तोड़े वाहन, घटना में दो घायल

Updated Aug 12, 2022 | 17:08 IST

Delhi Police: दिल्ली के वजीराबाद में बीती रात बदमाशों ने दनादन फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दो राहगीरों को मामुली चोटे आई हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर जल्द पकड़ने का दावा किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
दिल्ली के वजीराबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस को आरोपियों की तलाश
मुख्य बातें
  • पुलिस ने केस किया दर्ज
  • आरोपियों की पहचान कर पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का किया दावा
  • दो राहगीरों के घायल होने की सूचना

Delhi News: राजधानी दिल्ली में बीती रात को फायरिंग और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने सात आरोपियों की पहचान कर ली है। फिलहाल, पुलिस दावा कर रही है कि सभी की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार, नार्थ दिल्ली के वजीराबाद थाना इलाके से यह मामला सामने आया है।

बीती रात को 11 बजे के करीब कुछ लोगों की ओर से फायरिंग करने की सूचना पुलिस को मिली थी। जांच करने पहुंची पुलिस टीम को यह पता चला कि लगभग 10 लोग रमेश त्यागी कॉलोनी में रहने वाले दीपक (21) की तलाश में वहां आए थे। लेकिन दीपक अपने आवास पर मौजूद नहीं था और उसने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया था।

दो राहगीरों को किया घायल

जानकारी के लिए बता दें कि इसके बाद गुस्साए आरोपियों ने सड़क पर खड़ी दो बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया और कई वाहनों में तोड़फोड़ की। कुछ राहगीरों पर भी हमला कर दिया। इसमें उन्होंने 17 साल के जतिन और 42 साल के अजय को घायल कर दिया। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। दोनों को मामुली चोटें आई हैं। फायरिंग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 147/148/149/307/506/427/33 आईपीसी और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों में से 7 लोगों की पहचान हो गई है। अन्य आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। पुलिस कमिश्नर (नार्थ) सागर सिंह कलसी ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि वजीराबाद थाने में गोलीबारी की सूचना मिली थी। पुलिस मामले में केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।