लाइव टीवी

दिल्ली में बाढ़ का खतरा, तेजी से बढ़ रहा है यमुना का जल स्तर, करीब 37000 लोगों के घरों में घुस सकता है पानी 

Updated Sep 26, 2022 | 10:01 IST

भारी बारिश के बाद यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। आज जल स्तर खतरे का निशान पार कर सकता है। करीब 37,000 लोगों के घरों में पानी घुसने की संभावना है। लोगों को नदी के किनारे के निचले इलाकों से निकाला जा रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
यमुना का जल स्तर तेजी से बढ़ोतरी हो रही है

नई दिल्ली : यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। भारी बारिश के बाद 204.5 मीटर के चेतावनी निशान के करीब बह रही है और सोमवार को इसके खतरे के निशान को पार करने की संभावना है। दिल्ली बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने कहा कि रविवार रात 9 बजे जलस्तर 204.4 मीटर तक पहुंच गया। सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच इसके बढ़कर 204.7 मीटर होने की संभावना है।

दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी तब दी जाती है जब हरियाणा के यमुना नगर में हथिनीकुंड बैराज से डिस्चार्ज दर 1 लाख क्यूसेक के निशान को पार कर जाती है। तब बाढ़ के मैदानों और बाढ़ संभावित क्षेत्रों के आसपास रहने वाले लोगों को निकाला जाता है। दिल्ली बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने रविवार को रात 8 बजे करीब 45,352 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना दी। एक क्यूसेक 28.32 लीटर प्रति सेकेंड के बराबर होता है।

आम तौर पर हथिनीकुंड बैराज में प्रवाह दर 352 क्यूसेक होती है, लेकिन जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद पानी का बहाव बढ़ जाता है। बैराज से छोड़े गए पानी को राष्ट्रीय राजधानी तक पहुंचने में आमतौर पर दो से तीन दिन लगते हैं।

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तरी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। यमुना नदी प्रणाली के जलग्रहण क्षेत्र में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्से शामिल हैं।

दिल्ली में नदी के पास के निचले इलाकों को बाढ़ की चपेट में माना जाता है। करीब 37,000 लोगों के घर हैं। यमुना ने 12 अगस्त को 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर लिया था, जिसके बाद करीब 7,000 लोगों को नदी के किनारे के निचले इलाकों से निकाला गया था।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।