लाइव टीवी

Delhi News: दिल्ली की यमुना नदी में फिर उतरे यम, एक साथ छीन लीं चार जिंदगियां, सदमे में परिजन

Updated Apr 14, 2022 | 13:34 IST

Delhi News: यमुना नदी ने एक बार फिर से कई जिंदगियों को छीन लिया है। कालिंदी कुंज में नदी के किनारे खेलने के दौरान चार किशोर नदी में डूब गए। इसमें से एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया है, वहीं तीन किशोर की तलाश अभी भी जारी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
यमुना में डूबे 4 किशोर
मुख्य बातें
  • कालिंदी कुंज में नदी के किनारे खेल रहे थे किशोर
  • नदी किराने पड़े कपड़ों और चप्‍पलों से चला घटना का पता
  • एक किशोर का शव बरामद, तीन की तलाश अभी भी जारी

Delhi Yamuna River Incident: दिल्ली की यमुना नदी ने एक बार फिर से कई जिंदगियों को छीन लिया है। यहां के कालिंदी कुंज में नदी के किनारे खेलने के दौरान चार किशोर नदी में डूब गए। इसमें से एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया है, वहीं तीन किशोर की तलाश अभी भी जारी है। सभी किशोर यमुना नदी के विश्वकर्मा घाट पर खेलने गए थे। मिली जानकारी के अनुसार सभी किशोर यमुना नदी के विश्वकर्मा घाट पर खेल रहे थे और खेलते-खेलते गहरे पानी में जाने के कारण वे डूब गए।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच गोताखोरों के साथ मिलकर बच्चों की तलाश शुरू की, जो देर रात तक जारी रही। इस दौरान गोताखोरों को 13 साल के बच्चे फरमान का शव मिला है। बाकी तीन बच्चों की तलाश अभी भी जारी है। डूबने वाले बच्चों की पहचान जैतपुर एक्सटेंशन निवासी मोहम्मद अली (11), फरमान (13), रिहान (13) और साहिल (13) के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

घटना के बारे में नदी किनारे पड़े चप्‍पल और कपड़ों से चला पता  

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, बुधवार शाम साढ़े तीन बजे पुलिस को यमुना के किनारे खेल रहे चार बच्चों के गायब होने की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को फोन करने वाले कॉलर सदकत मिले। उन्होंने बताया कि उनका बेटा मोहम्मद अली अपने तीन साथियों के साथ यमुना के किनारे विश्वकर्मा घाट पर खेलने आया था, लेकिन काफी देर से नहीं लौटा है। उन्होंने बताया कि उन्हें नदी के किनारे बच्चों के कपड़े और चार जोड़ी चप्पलें तो दिखीं, लेकिन बच्चे नहीं मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गोताखोर, फॉयर ब्रिगेड व एंबुलेंस को भी बुला लिया और बच्‍चों की तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद फरमान का शव मिला है। देर रात तक बाकी बच्चों की तलाश की जा रही थी।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।