लाइव टीवी

Delhi : जामिया इलाके में बड़ा हादसा, फास्ट फूड रेस्तरा में सिलेंडर में विस्फोट, 13 घायल 

Updated Apr 14, 2022 | 19:26 IST

दक्षिण दिल्ली के जामिया नगर इलाके में एक गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। इस हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि विस्फोट एक फास्ट फूड रेस्तरां में रखे गए सिलेंडर में हुआ।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
गैस सिलेंडर में विस्फोट। -प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली : दक्षिण दिल्ली के जामिया नगर इलाके में एक गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। इस हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि विस्फोट एक फास्ट फूड रेस्तरां में रखे गए सिलेंडर में हुआ। विस्फोट की जानकारी मिलने पर दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विस्फोट के बाद अफरा-तफरी मच गई
जानकारी के मुताबिक सिलेंडर में विस्फोट तिकोना पार्क इलाके में स्थित एक रेस्तरां के बेसमेंट में हुआ। रेस्तरां में धमाका होने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग खुद को सुरक्षित करने के लिए दौड़ने-भागने लगे। हादसे में जख्मी हुए लोगों को नजदीक स्थित होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया। 

पंजाबी बाग में भी हुआ ऐसा हादसा
दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में गत गुरुवार को इसी तरह की घटना सामने आई। यहां स्थित एक रेस्टोरेंट-बार में आग लग गई। हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। यहां लगी आग इतनी भीषण था कि इसे बुझाने में करीब 12 दमकल की गाड़ियों को लगाया गया।   

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।