लाइव टीवी

दिल्ली के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश, तापमान में आई गिरावट, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Updated Jul 03, 2022 | 23:42 IST

देश की राजधानी के कुछ हिस्सों में रविवार को झमाझम बारिश हुई और शहर का अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
दिल्ली में बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में रविवार को झमाझम बारिश हुई और शहर का अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि राजधानी में सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गयी। राष्ट्रीय राजधानी में सापेक्षिक आर्द्रता दर 83 प्रतिशत से 63 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को आसमान में मुख्य रूप से बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की बारिश होने एवं गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 

सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 डिग्री और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो औसत से दो डिग्री कम है।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।