लाइव टीवी

भारतीय मौसम विभाग की भविष्यवाणी, दिल्ली-एनसीआर में 48 घंटे में दस्तक देगा मानसून

Updated Jun 23, 2020 | 16:37 IST

Monsoon in Delhi-NCR : दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगले 48 घंटों में दिल्ली और एनसीआर तक पहुंच जाएगा।

Loading ...
दिल्ली-एनसीआर में 48 घंटे में मानसून

नई दिल्ली : दक्षिण पश्चिम मानसून मंगलवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और राजस्थान के शेष हिस्सों में आगामी 48 घंटों के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

मौसम ब्यूरो ने कहा कि अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश होगी।

आईएमडी ने कहा कि 24 से 25 जून के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी भागों के शेष हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

आईएमडी ने पहले कहा था कि जून से सितंबर के बीच देश में सामान्य मानसून देखने को मिलेगा।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।