लाइव टीवी

Delhi Weather : दिल्‍ली वालों को फिर झुलसाएगी गर्मी, पारा बढ़ाएगा परेशानियां, मौसम विभाग ने जारी सूचना

Updated Apr 18, 2022 | 20:00 IST

Delhi Weather : दिल्‍लीवालों को दो दिनों तक फिर से तपीश का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान जहां तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है, वहीं लू के थपेड़ों का भी सामना करना पड़ेगा। बुधवार को मौसम बदलेगा और कुछ इलाकों में हल्‍की बारिश हो सकती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
दिल्ली वासियों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • दिल्‍लीवालों को दो दिनों तक करना पड़ेगा भीषण गर्मी का सामना
  • मौसम विभाग के अनुसार 42 डिग्री तापमान के साथ चलेगी लू
  • बुधवार को आसमान में छाएंगे बादल, मिलेगी गर्मी से राहत

Delhi Weather : दिल्लीवालों को भीषण गर्मी के साथ लू के थपेड़े फिर झुलसाने लगे हैं। सुबह 11 बजे से ही गर्म हवाएं लोगों को घर के अंदर कैद होने पर मजबूर कर देती हैं। इस समय दिल्‍ली के कई इलाकों में हीट वेव चलने की आशंका भी जताई गई है। वहीं, मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में दिल्‍ली व एनसीआर के अंदर बुधवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्म हवाओं की तपिश से राहत मिल सकेगी।

मौसम में होने वाले इन बदलावों के चलते बुधवार दोपहर बाद से ही आसमान में हल्‍के बादल डेरा जमा सकते हैं और शाम होते-होते कुछ इलाकों में हल्की गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा तापमान

दिल्ली में रविवार का दिन काफी गर्म रहा। मौसम विभाग के सफदरजंग स्थित मौसम केंद्र पर रविवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री रहा। रविवार को गर्म हवाएं जरूर चलीं, लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी लू की घोषणा नहीं की गई। मौसम विभाग का मानना है कि, अगले दो दिन लोगों को तेज तपिश का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, वहीं लू चलने की संभावना जताई गई है। इस वजह से दोपहर के समय घर से निकलना मुश्किल होगा।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार तक राहत के कोई आसार नहीं हैं। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से तेज हवा चलने पर गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है। बुधवार को कुछ इलाकों में हल्‍की बारिश हो सकती है। इसके बाद दो-तीन दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज हवा भी चलेगी। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। साथ ही लोगों को लू से भी राहत मिलेगी। इस बदलाव के बाद एक बार फिर से तापमान बढ़ेगा और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।