लाइव टीवी

Weather News: दिल्ली वाले आने वाले 6 दिनों तक और भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, मौसम विभाग ने कर दिया साफ

Updated Apr 06, 2022 | 00:38 IST

heat wave in delhi: दिल्ली-एनसीआर के लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं और मौसम विभाग ने साफ कर दिया है इस स्थिति से फिलहाल निजात मिलती नहीं दिख रही है।

Loading ...
'दिल्ली में आगामी छह दिन में भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं'

Scorching Heat in the next Six Days in Delhi: दिल्ली में जारी भीषण गर्मी और बढ़ने की संभावना है और कम से कम छह दिन में इससे कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान बुधवार को 40 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार तक 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। सफदरजंग वेधशाला को शहर का आधिकारिक मापक माना जाता है।

आधार केंद्र में पिछले सप्ताह बुधवार को 39.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था, जो इस मौसम में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। रिज, नजफगढ़, पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मौसम केंद्रों ने मंगलवार को लू दर्ज की और वहां अधिकतम तापमान क्रमशः 40.4 डिग्री सेल्सियस, 40.2 डिग्री सेल्सियस, 40.6 डिग्री सेल्सियस और 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि लंबे समय तक बारिश नहीं होने के कारण उत्तर पश्चिम भारत में गर्म मौसम की स्थिति 'गंभीर' हो गई है। अधिकारियों ने कहा, 'अगले पांच दिन में उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लू चलने की संभावना है।'

मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक हो, तो 'लू' घोषित की जाती है। आईएमडी के अनुसार, यदि तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक हो, तो 'गंभीर' लू घोषित की जाती है।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।