लाइव टीवी

Delhi Metro: दिल्‍ली मेट्रो में सफर के दौरान अगर आप भी करते हैं ये गलती तो हो जाएं सावधान, ये रख रहे हैं नजर

Updated May 02, 2022 | 17:21 IST

Delhi Metro: अगर आप भी दिल्‍ली मेट्रो में यात्रा करते समय बुजुर्ग, महिला व दिव्‍यांग यात्रियों के लिए रिजर्व सीट पर बैठते हैं, तो अभी से सुधर जाएं। दिल्‍ली मेट्रो ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए तैयारी कर रहा है। मेट्रो ने इस संबंध में अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर ऐसे यात्रियों को चेतावनी भी दी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
दिल्ली मेट्रो में शुरू हुआ विशेष अभियान
मुख्य बातें
  • दिल्‍ली मेट्रो में रिजर्व सीट पर बैठेंगे तो पड़ेगा पछताना
  • दिल्‍ली मेट्रो ने अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किया चेतावनी संदेश
  • लोगों पर कार्रवाई के लिए मेट्रो जल्‍द शुरू करेगा अभियान

Delhi Metro:  दिल्‍ली मेट्रो को वंडरफुल मेट्रो भी कहा जाता है। यह दिल्‍ली की एक ऐसी लाइफ लाइन बन चुकी है, जो लाखों लोगों को प्रतिदिन उनके गंतव्‍य तक पहुंचाती है। इसमें बुजुर्ग, महिला व दिव्‍यांग यात्री भी होते हैं। जिनकी मदद के लिए मेट्रो द्वारा हर कोच में सीट भी रिजर्व की गई है। इसी मेट्रो में कुछ ऐसे यात्री भी सफर करते हैं, जो अपनी गंदी आदतों से दूसरे यात्रियों का सफर भी मुश्किल बना देते हैं। अब ऐसे लोगों पर मेट्रो नकेल कसने जा रहा है।

अगर आप भी दिल्‍ली मेट्रो में यात्रा करते समय बुजु्र्ग, महिला व दिव्‍यांग यात्रियों की रिजर्व सीट पर बैठते हैं, तो अभी से सुधर जाएं। यह गलत आदत आप पर और आपकी जब दोनों पर भारी पड़ेगी। दिल्‍ली मेट्रो ने इस संबंध में अपने ​ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर ऐसे यात्रियों को चेतावनी भी दी है।

मेट्रो ने शुरू किया विशेष अभियान

दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने इस समस्या को लेकर एक कैंपेन शुरू किया है। जिसमें वह लोगों से अपील कर रहा है कि वे महिलाओं, बुजुर्गों और विकलांगों के लिए आरक्षित सीटों पर नहीं बैठें। हालांकि, ऐसा करने वालों पर पहले से ही जुर्माने तक का प्रवधान है, लेकिन इसके बाद भी लोग नहीं मान रहे। इसलिए मेट्रो ने यह अभियान शुरू किया है। जिसके तहत अभी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिसके बाद जुर्माने करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

वीडियो शेयर कर दिया गलत आदत से बाज आने का संदेश

डीएमआरसी ने लोगों को जागरूक करने के लिए अपने ​ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जो 1.10 मिनट का है। इसमें तीन कार्टून कैरेक्टर लोगों को इस गलत आदत के बारे में बता रहे हैं। इसमें एक महिला कैरेक्‍टर कहती है कि जब लोग बुजुर्गों और महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर सामान्य यात्री बैठते हैं तो जरूरतमंदों को दिक्कत होती है। लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए और जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।