लाइव टीवी

Delhi Love Trap: दिल्ली में असली 'लेडीज v/s रिकी बहल', 36 महिलाओं को प्यार के जाल में फंसाकर लूट ले गया बदमाश

Updated May 14, 2022 | 13:04 IST

Delhi Love Trap: दिल्‍ली पुलिस ने एक ऐसे व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो कामकाजी महिलाओं से मैट्रिमोनियल पोर्टल पर संपर्क कर ठगी करता था। आरोपी महिलाओं को अपनी लग्‍जरी लाइफ दिखाता और शादी का झांसा देकर किसी बहाने से उनसे पैसे उधार लेता। पैसे मिलते ही वह उक्‍त महिला से सभी संपर्क खत्‍म कर फरार हो जाता।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
पुलिस जांच की जानकारी देते डीसीपी साउथ
मुख्य बातें
  • मैट्रिमोनियल पोर्टल पर शादी का झांसा दे कामकाजी महिलाओं को बनाता था शिकार
  • महिलाओं को अपनी लग्‍जरी लाइफ दिखा मांगता था बिजनेस डील के लिए उधार पैसे
  • आरोपी ने अब तक कई राज्‍यों की 36 से अधिक महिलाओं को बनाया अपना शिकार

Delhi Love Trap: दिल्‍ली में प्‍यार और शादी के नाम पर पैसा हड़प कर धोखा देने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आए है। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो युवा महिलाओं को प्‍यार और शादी के नाम पर फंसाता और उनका पैसा हड़प कर फरार हो जाता। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 36 ऐसी महिलाओं की पहचान भी कर ली है, जिनके साथ आरोपी ने ठगी की है। हालांकि पुलिस का मनना है कि इस आरोपी ने इससे अधिक महिलाओं को ठगी का शिकार बना रखा है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान फरहान खान के रूप में की है, आरोपी के पास से एक बीएमडब्ल्यू कार, कई एटीएम और सिम कार्ड बरामद हुए हैं। दिल्‍ली पुलिस को एम्स की एक महिला डॉक्टर ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह एक मैट्रिमोनियल पोर्टल पर एक व्यक्ति से मिली थी।

फर्जी  प्रोफाइल बनाकर कामकाजी महिलाओं को बनाता था टारगेट

महिला डॉक्टर ने पुलिस के आगे की खुलासे किए। पीड़ित महिला डॉक्टर ने बताया कि अविवाहित होने का दावा करने वाले व्यक्ति ने एक बिजनेस डील के लिए उससे 15 लाख रुपये लिए और अब वह फरार है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरहान ओडिशा का रहने वाला है, यह सिर्फ 12वीं कक्षा पास है और एक शानदार जीवन जीता है। वह मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर कामकाजी महिलाओं को टारगेट करता था।

कई राज्‍य की महिलाओं को दे चुका है धोखा

पुलिस ने बताया कि आरोपी मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर सक्रिय रहता था। वह खुद को बिजनेस मैन बताकर कामकाजी महिलाओं से संपर्क करता था। जिसके बाद वह महिलाओं को अपनी लग्‍जरी लाइफ दिखाता था। बाद में वह किसी न किसी बहाने उनसे पैसे मांगता था। दिल्‍ली की महिला डॉक्‍टर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी ने 26 मार्च को उससे 15 लाख रुपये उधार लिए।

पुलिस ने टीम बनाकर किया आरोपी को गिरफ्तार

शिकायत के बाद डीसीपी बेनिता मैरी ने मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई। टीम ने 18 दिनों तक लीड का पीछा किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी साउथ बीएम जयकर ने बताया कि आरोपी ने इससे पहले पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गुजरात, ओडिशा और कर्नाटक जैसे विभिन्न राज्यों की 36 महिलाओं को अब तक धोखा दे चुका है।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।