लाइव टीवी

Delhi Chunav : पीएम मोदी का बड़ा बयान- शाहीन बाग नहीं है संयोग, देश के सौहार्द्र को खंडित करने का है प्रयोग

Updated Feb 03, 2020 | 18:21 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार अंतिम दौर में है। केजरीवाल के चुनावी अभियान को टक्कर देने के लिए पीएम मोदी दिल्ली के कड़कड़डूमा में एक रैली को संबोधित किया।

Loading ...
दिल्ली की रैली में बोले PM मोदी- दिल्ली करती है सबका स्वागत
मुख्य बातें
  • 21वीं सदी के भारत का और 21वीं सदी में भारत की राजधानी का भविष्य तय करने वाला है: पीएम मोदी
  • मोदी बोले- दिल्ली के लोगों के मन में क्या है, ये बताने की जरूरत नहीं, ये आज साफ-साफ दिख रहा है
  • अब दिल्ली के लोगों का वोट अपनी दिल्ली को भी बदलेगा: पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले दिल्ली के कड़कड़नूमा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों का गिनाते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान पीएम मोदी ने शाहीन बाग, जामिया और सीलमपुर में हुए प्रदर्शनों का भी जिक्र किया।  आइए जानते हैं पीएम मोदी के भाषण से जुडे मुख्य अंश-

पीएम मोदी के भाषण की मुख्य बातें (Key Highlights) 

  • सीलमपुर हो, जामिया हो या फिर शाहीन बाग, बीते कई दिनों से सिजिटनशिप अमेंडमेंट बिल को लेकर प्रदर्शन हुए हैं। क्या ये प्रदर्शन सिर्फ एक संयोग हैं? नहीं इसके पीछे राजनीति का एक ऐसा डिजायन है, जो राष्ट्र के सौहार्द को खंडित करने वाला है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस राजनीति का खेल खेल  रहे हैं। संविधान और तिरंगे को आगे रख कर ज्ञान बांटा जा रहा है - पीएम मोदी
  • कुछ लोग राजनीति बदलने आए थे अब उनका नकाब उतर गया है। जब सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी तब इन लोगों ने देश की सेना पर सवाल उठाए थे। तब ये लोग सेना को सवाल पूछते थे कि क्या आतंकियों को मारा है कि नहीं। एक समय था जब दिल्ली में आतंकी हमलों, बम धमाकों की वजह से निर्दोष लोग मारे जाते थे लेकिन लोगों की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था से बंद हो गए हैं- पीएम मोदी
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश बाबू कल कह रहे थे कि पटना से आने वाली बसों को दिल्ली में आने की अनुमति देने से ही मना कर दिया गया है। बिहार के लोगों के लिए, पूर्वांचल के लोगों के लिए ये कैसा पूर्वाग्रह है, जो इस तरह के फैसले करवाता है? दिल्ली हो या देश का कोई दूसरा कोना, बिहार के लोग हर क्षेत्र में सर्वोत्तम करते मिलेंगे। लेकिन उनसे भी ऐसी नफरत हो रही है। बिहार और पूर्वांचल के लोगों के लिए ऐसी दुर्भावना देखकर, दर्द होता है दिल में- पीएम मोदी
  • अभी तक 1 करोड़ रुपए तक के टर्नओवर वाले लघु उद्योगों और व्यापारियों को ऑडिट कराना पड़ता था। अब इस सीमा को 5 करोड़ रुपए तक बढ़ा दिया गया है। ये सरकार का देश के उद्यमियों और दिल्ली के लाखों व्यापारियों-कारोबारियों पर विश्वास का जीता-जागता उदाहरण है। दिल्ली-NCR देश में इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरी Next generation से जुड़ी टेक्नॉलॉजी की मैन्यूफेक्चरिंग का भी हब है। भारत इस सेक्टर में दुनिया में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इसको विस्तार देते हुए बजट में अनेक प्रावधान किए गए हैं: पीएम मोदी
  • देश के लोगों को तो लोकपाल मिल गया, लेकिन दिल्ली के लोग आज भी इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली में जो इतना बड़ा आंदोलन हुआ उसका क्या हुआ? जब नियत साफ हो तभी फैसले लिए जाते हैं। दिल्ली का विकास हो, सुरक्षित हो, दिल्ली में विकास कार्य हों यही हमारी प्राथमिकता है- पीएम मोदी
  • पहली बार, 50 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिली। पहली बार, 10 करोड़ गरीब परिवारों तक टॉयलेट की सुविधा पहुंची। पहली बार, 8 करोड़ गरीब बहनों की रसोई में गैस का मुफ्त कनेक्शन पहुंचा। शनिवार को जो बजट आया है, वो इस साल के लिए ही नहीं बल्कि इस पूरे दशक को दिशा देने वाला है। इस बजट का लाभ दिल्ली के नौजवानों, व्यापारियों, मध्यम वर्ग, निम्म मध्यम वर्ग, गरीबों और यहां की महिलाओं, सभी को होगा- पीएम मोदी
  •  70 साल बाद धारा 370 को खत्म किया गया, 70 साल बाद रामजन्मभूमि का फैसला आया, 70 साल के बाद करतारपुर साहब कॉरिडोर बना, 70 साल बाद भारत-बांग्लादेश बॉर्डर मसला हल हुआ, 70 साल बाद सीएए आया, 50-60 साल बाद वॉर मेमोरियल और पुलिस मेमोरियल बना- पीएम मोदी
  • 20 साल बहुत कुछ आपने देख लिया है, बहुत बर्बादी आप देख चुके हैं, अब एक ही रास्ता बचा है। अब दिल्ली में भाजपा का आना बहुत जरूरी है। जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी, तो देशभर में हम जो काम कर रहे हैं, वो काम हम दिल्ली में भी आसानी से कर पाएंगे। आज देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि जब विपक्ष को किसी सरकार से शिकायत है। ये कहते हैं कि मोदी जी इतनी जल्दी क्या है? जरा धीरे धीरे काम करों, इतनी तेजी से एक के बाद एक बड़े फैसले क्यों ले रहे हो? इसकी जरूरत क्या है?: पीएम मोदी
  • यहां जो सरकार है वो गरीब बेघरों को घर नहीं देना चाहती है। मुझे दुख है कि दिल्ली में पीएम आवास योजना लागून नहीं हो पा रही है। पांच साल में देश में 2 करोड़ घर बने लेकिन यहां कि सरकार की वजह से दिल्ली में एक भी घर नहीं बना। जब तक ये लोग बैठे रहेंगे लोगों के भलाई के काम में रूकावट डालते रहेंगे क्योंकि वो राजनीति के अलावा कुछ जानते ही नहीं- पीएम मोदी
  • दिल्ली के 40 लाख से अधिक लोगों, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोग हैं, उन्हें उनके जीवन की सबसे बड़ी चिंता से हमारी सरकार ने मुक्त किया है। दिल्ली भाजपा ने संकल्प लिया है और अपने घोषणापत्र में कहा है कि इन कॉलोनियों के तेज विकास के लिए डेवलपमेंट बोर्ड बनाया जाएगा। जहां झुग्गी, वहां पक्का घर भी बनेगा। झुग्गी में रहने वाले परिवारों को पक्का घर देने के लिए तेज़ी से काम किया जाएगा: पीएम मोदी: पीएम मोदी
  • दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं हैं, बल्कि ये हमारे हिंदुस्तान की धरोहर है। ये भारत के भिन्न भिन्न रंगो को एक जगह समेटे हुए एक जीवित परंपरा है। ये दिल्ली सबका स्वागत करती है, सत्कार करती है। ये चुनाव दिल्ली के इसी गौरव को 21वीं सदी की पहचान और शान देने के संकल्प का है। ये चुनाव एक ऐसे दशक का पहला चुनाव है, जो 21वीं सदी के भारत का और 21वीं सदी में भारत की राजधानी का भविष्य तय करने वाला है: पीएम मोदी
  • लोकसभा चुनाव में दिल्ली के लोगों ने एक-एक वोट से भाजपा की ताकत बढ़ाई। सातों सीटें देकर दिल्ली के लोगों ने बता दिया था कि वो किस दिशा में सोच रहे हैं। देश बदलने में दिल्ली के लोगों ने बहुत मदद की है। अब दिल्ली के लोगों का वोट अपनी दिल्ली को भी बदलेगा: पीएम मोदी
  • बीते कई दिनों से भाजपा और सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेता, तमाम उम्मीदवार, कार्यकर्ता और यहां के जागरूक नागरिक, आपके बीच आ रहे हैं, अपनी बात रख रहे हैं। दिल्ली के लोगों के मन में क्या है, ये बताने की जरूरत नहीं, ये आज साफ-साफ दिख रहा है: पीएम मोदी

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।