लाइव टीवी

Poll of Exit Polls Results 2020: BJP की बढ़ेंगी सीटें लेकिन CM केजरीवाल ही बनेंगे

Updated Feb 08, 2020 | 20:45 IST

Delhi Election Poll of Exit Polls Result 2020: दिल्ली विधानसभा के लिए वोटिंग शनिवार शाम को समाप्त हो गई। इस चुनाव पर एग्जिट पोल्स भी आ गए हैं। इनमें दिल्ली में अगली सरकार के बारे में अनुमान जताया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
Delhi Election Poll of Exit Polls 2020: दिल्ली चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।

नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव 2020 पर पोल ऑफ एग्जिट पोल्स भी आ गए हैं। पोल ऑफ पोल्स में आम आदमी पार्टी (AAP) फिर से सत्ता में वापसी करती दिख रही है। सभी एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी को बहुमत से ज्यादा सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है। आप पार्टी की सीटों का तो नुकसान हो रहा है लेकिन वह आसानी से सरकार बनाती दिख रही है। भाजपा ने इस बार अपनी सीटों में अच्छा-खासा इजाफा किया है लेकिन दिल्ली में उसकी सरकार अभी दूर की कौड़ी है। कांग्रेस को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। कुछ एग्जिट पोल में उसे एक सीट मिलने की बात कही गई है।दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों पर शनिवार को वोटिंग हुई। चुनाव नतीजे 11 फरवरी (मंगलवार) को आएंगे। पोल ऑफ पोल्स की अगर बात तरें तो इस चुनाव में आप को 51 सीटें, भाजपा को 18 और कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है।

Poll of Exit Polls UPDATES
टाइम्स नाउ-आईपीएसओएस के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 47 सीटें और भाजपा को 23 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस एग्जिट पोल में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल रही है। जन की बात के एग्जिट पोल में आप को 55 सीटें, भाजपा को 15 सीटें मिलने की बात कही गई है। इस सर्वे में भी कांग्रेस और अन्य को एक भी सीट नहीं मिल रही है। इंडिया न्यूज नेशन के एग्जिट पोल में आप को 55, भाजपा को 14, कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

  आप भाजपा कांग्रेस
टाइम्स नाउ-आईपीएसओएस  47 23 0
जन की बात 55 15 0
इंडिया न्यूज नेशन
 
55 14 1
टीवी 9 भारतवर्ष
 
54 15 1
सुदर्शन न्यूज
 
43 26 1
एबीपी सीवोटर
 
56 12 2
मॉय-एक्सिस
 
64 6 0

पोल ऑफ पोल्स

55 14 1

टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में इस बार आप को 47 सीटें मिलने की बात कही गई है। पिछले चुनाव में आप को 67 सीटें मिली थीं। एग्जिट पोल की मानें तो केजरीवाल की पार्टी को इस बार 20 सीटों का नुकसान हो रहा है। जबकि भाजपा को 20 सीटों का फायदा होता दिख रहा है।

भाजपा के वोट शेयर में बड़ा इजाफा होता दिख रहा है। 2015 के विस चुनाव में भाजपा को 32.2 प्रतिशत वोट मिला था। इस बार भाजपा के वोट में 8 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और यह बढ़कर 40.5 प्रतिशत हो गया है। सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को पहुंचा है। पिछले चुनाव में कांग्रेस को 9.7 प्रतिशत वोट मिला था। इस बार उसे 6 प्रतिशत वोट मिलता दिख रहा है। कांग्रेस को करीब 4 प्रतिशत वोट का नुकसान हो रहा है। अन्य को इस बार 2.5% वोट मिल रहा है। पिछली बार अन्य को 3.3 प्रतिशत वोट मिला था। 

टीवी 9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल में आप को 54 सीटें, भाजपा को 15 सीटें और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि सुदर्शन न्यूज के एग्जिट पोल में आप को 43 सीटें, भाजपा को 18 सीटें और कांग्रेस को 1 सीट मिलने की बात कही गई है। मॉय-एक्सिस के एग्जिट पोल में आप को 64 सीटें और भाजपा को छह सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। एबीपी सी वोटर के सर्वे में आप को 56, भाजपा को 12 और कांग्रेस को दो सीटें मिल रही हैं।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।