लाइव टीवी

Red Fort Violence: दिल्ली पुलिस को एक और कामयाबी, 26 जनवरी हिंसा मामले में दो और गिरफ्तार, एक डच नागरिक

Updated Mar 10, 2021 | 10:23 IST

दिल्ली हिंसा और लाल किले में उत्पात के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तारी की है। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी डच नागरिक है।

Loading ...
लाल किला हिंसा मामले में हुई गिरफ्तारी
मुख्य बातें
  • दिल्ली हिंसा मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया
  • मनिंदरजीत सिंह और खेमप्रीत सिंह की हुई गिरफ्तारी
  • लक्खा सिंह सिधाना अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस हिंसा मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मनिंदरजीत सिंह और खेमप्रीत सिंह  दोनों लाल किले में हिंसा को और धार देना चाहते थे। पुलिस के अनुसार मनिंदरजीत एक डच नागरिक और एक आदतन अपराधी है और उसे नकली पासपोर्ट पर भागते समय दिल्ली आईजीआई हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इन दोनों की गिरफ्तारी से जांच प्रक्रिया को और आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। बता दें कि दिल्ली हिंसा के मामले में अब तक 150 लोगों की गिरफ्तारी हुई है जिनमें से 10 का संबंध लाल किले में हुए उत्पात से है। 

मनिंदरजीत सिंह आदतन अपराधी
दिल्ली पुलिस का कहना है कि  आरोपी मनिंदरजीत सिंह एक आदतन अपराधी है, जैसा कि उसके पिछले आचरण और उसके खिलाफ दर्ज मामलों से स्पष्ट है। यहां यह उजागर करना उचित है कि अभियुक्तों के पिछले रिकॉर्ड ठीक नहीं है। मनिंदरजीत सिंह के पास भी डच (नीदरलैंड) की नागरिकता है। लेकिन वर्तमान में, अपने परिवार के साथ ब्रिटेन में रह रहा था और ब्रिटेन में श्रमिक के तौर पर काम करता था। वो पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला है। लॉकडाउन के कारण वह पंजाब में फंस गए और किसान आंदोलन में शामिल हो गए। वह पहले पंजाब में दंगों के एक मामले में शामिल था और जाली दस्तावेजों के आधार पर देश से भागने की कोशिश कर रहा था। उसे हिंसा के दौरान लाल किले पर देखा गया था।अभियुक्त पहले से दंगों के मामले में शामिल रहा है। आईपीसी की धारा 25 डी, आर्म्स एक्ट, 1959, पुलिस स्टेशन रंगारंग, पंजाब के गुरदासपुर में पंजीकृत है।

कौन है खेमप्रीत सिंह  

खेमप्रीत सिंह दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके का निवासी है और उसने पुलिसवालों पर भाले से हमला किया था। इसे बाहरी दिल्ली में ख्याला इलाके से गिरफ्तार किया गया था जब वह एक रिश्तेदार के घर पर छिपा हुआ था।

आईपीसी की कई धाराओं में केस दर्ज
इसके बाद, पुलिस थाना IGIS हवाई अड्डा, नई दिल्ली के साथ धारा 419/420/468/471 भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 419/420/468/471 के तहत मामले में, अभियुक्त भी शामिल है और गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि लाल किले पर उत्पात एक दूसरा मुख्य आरोपी लक्खा सिंह सिधाना अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, हालांकि पंजाब के बठिंडा में एक रैली में वो मंच पर नजर आया था। 

ऐसी रिपोर्ट है कि पंजाब पुलिस सिधाना को पकड़ने में दिल्ली पुलिस की मदद नहीं कर रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सरकार पर सिधाना को बचाने का आरोप लगाया है। भाटिया का कहना है कि सीएम के इशारे पर सिधाना पर पुलिस हाथ नहीं डाल रही है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन पर कांग्रेस राजनीति कर रही है।  

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।