लाइव टीवी

Delhi Crime: झगड़ा हुआ तो ऐसा गुस्साई पत्नी कि पति पर कर डाला चाकू से हमला, जानिए फिर क्या हुआ

Updated Jun 29, 2022 | 22:14 IST

Delhi Crime: दिल्‍ली के पालम गांव में घरेलू झगड़े के दौरान पत्‍नी ने अपने पति पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे पति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि, दोनों की तीन साल पहले शादी हुई थी। दोनों के बीच अक्‍सर झगड़ा होता रहता था। पुलिस ने आरोपी पत्‍नी को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया, वहीं पति का अभी भी अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पत्‍नी ने पति पर किया चाकू से हमला
मुख्य बातें
  • घरेलू विवाद के दौरान पत्‍नी ने किया पति पर चाकू से हमला
  • तीन साल पहले हुई थी पालम गांव के रहने वाले इस कपल की शादी
  • पुलिस ने आरोपी पत्‍नी को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर छोड़ा

Delhi Crime: दिल्ली में पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू झगड़े ने ऐसा हिंसक रूप ले लिए की पत्‍नी ने अपने पती पर चाकू से हमला कर दिया। पत्‍नी के इस हमले में जख्‍मी पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। यह मामला दक्षिणी दिल्ली के पालम गांव इलाके का है। जहां पर एक ड्राइवर और उसकी पत्नी के बीच घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा शुरू हुआ और गुस्‍साई पत्‍नी चाकू से अपने पति पर हमला करने लगी। पति ने किसी तरह वहां से भाग कर खुद को बचाया। इस घटना में पति संजय को सतही चोटें आई हैं और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि, इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्‍नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, बाद में जमानत पर उसे रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि, इस हमले के बाद भी पीड़ित पति अपनी पत्‍नी के साथ ही रहना चाहता है।

तीन साल पहले हुई थी दोनों की शादी

पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि, दोनों की तीन साल पहले शादी हुई थी। पूछताछ में पता चला है कि, पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच पारिवारिक मुद्दों को लेकर लगातार विवाद चल रहा था। पीड़ित संजय देर रात जब घर पहुंचा तो दोनों के बीच फिर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे पत्‍नी इतनी नाराज हुई की उसने अपने पति पर घर में रखी सब्‍जी काटने वाले चाकू लेकर हमला कर दिया। इस हमले में संजय के हाथ और पेट में मामूली चोटे आई हैं। घटना के बाद पीड़ित ने फोन कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्‍थल पर पहुंचकर पत्‍नी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं घायल संजय को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।