लाइव टीवी

Delhi Crime: दिल्ली में अलसुबह फैली दहशत, सरेआम युवक पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Updated May 24, 2022 | 17:15 IST

Delhi News: बीते कुछ दिनों में दिल्ली में फायरिंग की ये दूसरी घटना हुई है। दिल्ली में क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सुबह ही दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में एक दूध बेचने वाले युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक की हालत गंभीर है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुख्य बातें
  • दूध बेचने वाले युवक पर हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
  • घायक युवक दूध बेचने का करता है काम
  • पुलिस को शुरूआती जांच में आपसी रंजिश का लग रहा मामला

दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में सुबह तड़के एक दूध बेचने वाले युवक पर बाइक सावर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक बुरी तरह घायल हो गया है उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कृष्णा नगर इलाके में गोलीबारी की इस घटना के बाद पूरा इलाका दहशत में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल युवक जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।

पुलिस का कहना है कि, शुरूआती जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। जानकारी के लिए बता दिल्ली के हरि नगर और तिलक नगर इलाके में भी कुछ दिन पहले इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। दिल्ली में अपराधी बेखौफ तरीके से घटना को अंजाम दे रहे हैं।

हमलावरों ने कई राउंड चलाई गोलियां

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घायल जितेंद्र इलाके में दूध बेचने का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, सुबह तड़के जितेंद्र पर बाइक सवार हमलावरों ने हमला किया था। घायल के ऊपर करीब 5-6 राउंड गोलियां चलाई गई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है, शुरुआती जांच मे मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि, सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों तक पहुंचा जा सकेगा।

दिल्ली में अपराधी बेलगाम

जानकारी के लिए बता दें, रविवार को भी दिल्ली के हरी नगर इलाके  में फायरिंग हुई। दरअसल, कार सवार 4 लोगों ने कई राउंड फायरिंग की, जिसमें 35 साल के प्रदीप सिंह संधू बुरी तरह घायल हो गए। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। जिस समय फायरिंग हुई उस समय प्रदीप अपने साले के सिमर जीत के साथ आइसक्रीम खा रहे थे। कार सवार लड़के ने उनकी चेन और ब्रेसलेट छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। बता दें कि, कुछ दिन पहले दिल्ली के तिलक नगर इलाके में घर से आइसक्रीम लेने निकले एक शख्स को बदमाशों ने चाकू दिखा कर चेन झपट ली। जब शख्स की अंगूठी नहीं निकल रही थी तो उंगली काटने की धमकी दी। वीडियो में दिख रहे शख्स ने किसी तरह भागकर अपनी  जान बचाई। जिस शख्स के साथ ये वाकया घटा वो पेशे से सीए है। 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।