लाइव टीवी

द्वारका कोर्ट से बग्गा को ढूंढने के लिए सर्च वारंट जारी, केजरीवाल के खिलाफ BJP ने खोला मोर्चा

Updated May 06, 2022 | 16:56 IST

Tajinder Pal singh Bagga News : पंजाब पुलिस बग्गा को लेकर जब मोहाली जा रही थी तो हरियाणा पुलिस ने उसे कुरूक्षेत्र में रोक लिया। बग्गा की गिरफ्तारी की खबर जंगल में आग की तरह फैली। दिल्ली पुलिस ने भी पंजाब पुलिस के खिलाफ बग्गा के अपहरण का केस दर्ज किया है।

Loading ...

Tajinder Pal singh Bagga : भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह की गिरफ्तारी पर सियासी गदर मच गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों आम आदमी पार्टी पर हमलावर हैं। वहीं, द्वारका कोर्ट ने बग्गा को ढूंढने के लिए एसएचओ जनकपुरी को सर्च वारंट जारी किया है। हालांकि,  एसएचओ जनकपुरी ने अदालत को बताया है कि बग्गा की लोकेशन उन्हें हरियाणा के थानेसर में मिली। भाजपा का कहना है कि बग्गा को गिरफ्तार नहीं बल्कि उनका अपहरण किया गया है। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के मामले में पंजाब पुलिस ने शुक्रवार सुबह पश्चिमी दिल्ली से बग्गा को गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी की जानकारी उसने स्थानीय पुलिस को दी। 

पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज
पंजाब पुलिस बग्गा को लेकर जब मोहाली जा रही थी तो हरियाणा पुलिस ने उसे कुरूक्षेत्र में रोक लिया। बग्गा की गिरफ्तारी की खबर जंगल में आग की तरह फैली। दिल्ली पुलिस ने भी पंजाब पुलिस के खिलाफ बग्गा के अपहरण का केस दर्ज किया है। कुरूक्षेत्र पहुंची दिल्ली पुलिस बग्गा को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई है। यह मामला अब हरियाणा-पंजाब हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हो रही है। बग्गा के वकील ने कोर्ट को बताया कि गिरफ्तारी में पंजाब पुलिस ने नियमों का उल्लंघन किया। वही, हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है। 

Tajinder Pal Bagga : तजिंदर के बचाव में आए सिद्धू, केजरीवाल-भगवंत मान पर साधा निशाना

केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा
बग्गा के पिता ने भी पुलिस में केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि पंजाब पुलिस ने उनके बेटे का अपहरण और उनके साथ बदसलूकी की है। भाजपा महिला मोर्चा ने जनकपुरी में पंजाब सरकार एवं अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के खिलाफ 'हाय हाय' के नारे लगाए। भाजपा केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रही है। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और अलका लांबा ने भी केजरीवाल पर निशाना साधा है। सिद्धू ने अपने एक ट्टवीट में कहा कि सीएम भगवंत मान एवं अरविंद केजरीवाल निजी दुश्मनी साधने के लिए पंजाब पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि लांबा ने कहा कि बदले की राजनीति करने आए केजरीवाल भी उसी तरह की राजनीति कर रहे हैं।  

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।