लाइव टीवी

Delhi : कश्मीरी महिला ने मकान मालकिन पर लगाया मारपीट, नस्ली भेदभाव का आरोप 

Updated Oct 15, 2020 | 12:23 IST

Racial Discrimination in Delhi: यह घटना लाजपत नगर इलाके की है। बताया जाता है कि महिला यहां अपने कुछ दोस्तों के साथ रहती है। बुधवार शाम मकान मालकिन अपने एक साथी के साथ घर में दाखिल हुईं।

Loading ...

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में नस्लीय हिंसा का एक और मामला सामने आया है। लाजपत नगर में रहने वाली कश्मीर की एक लड़की ने अपनी मकान मालकिन पर अपने साथ मारपीट, बदसलूकी एवं नस्लीय भेदभाव करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि मकान मालकिन अपने एक दोस्त के साथ उसके कमरे में जबरन दाखिल हुईं और उसके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ मारपीट की। महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने अपने साथ हुए कथित बुरे बर्ताव की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर से दी है। 

जानकारी के मुताबिक यह घटना लाजपत नगर इलाके की है। बताया जाता है कि महिला यहां अपने कुछ दोस्तों के साथ रहती है। बुधवार शाम मकान मालकिन अपने एक साथी के साथ घर में दाखिल हुईं। महिला का आरोप है कि इन लोगों ने उसके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उसके साथ मारपीट की। महिला ने अपने साथ ही इस घटना की शिकायत अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन में की है। वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना को संज्ञान में लिया है और कश्मीरी महिला को मदद का भरोसा दिया है। मालीवाल का कहना है कि 'यह शर्मनाक एवं हैरान करने वालाी घटना है।' 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।