लाइव टीवी

Career Tips: करियर बनाने के लिए इन 10 बातों का रखें खयाल, हर फील्ड में मार सकते हैं बाजी

Updated Sep 16, 2022 | 18:38 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Career Advice: करियर बनाने के लिए हमें कुछ बातों की जानकारी होनी जरूरी है। इस दौर में केवल किसी भी विषय में डिग्री लेना काफी नहीं है बल्कि इसके साथ-साथ हमें कई चीजों को जानना पड़ता है और उन पर पूरी तरह फोकस भी करना पड़ता है।

Loading ...
Career Advice And tips
मुख्य बातें
  • करियर निर्माण के लिए महत्वपूर्ण टिप्स।
  • नई तकनीकों को सीखना सबसे जरूरी।
  • ज्यादा से ज्यादा जानकारी करें इकट्ठा।

Career Advice: आज की प्रतिस्पर्धा भरी जिंदगी में करियर बनाना बड़ा ही मुश्किल टास्क बन गया है। इसलिए करियर बनाने के लिए हमें कुछ बातों की जानकारी होना जरूरी है। इस दौर में केवल किसी भी विषय में डिग्री लेना काफी नहीं है बल्कि इसके साथ-साथ हमें कई चीजों को जानना पड़ता है और उन पर पूरी तरह फोकस भी करना पड़ता है।

  1. कॉन्फिडेंस ऐसी चीज है , जो फील्ड में काम आती है। चाहे वह पर्सनल लाइफ हो या फिर प्रोफेशनल लाइफ, दोनों ही हालात में आत्मविश्वास होना जरूरी है। जिसके पास योग्यता के साथ सेल्फ कॉन्फिडेंस है उसे कोई भी हरा नहीं सकता। इसलिए आप पढ़ाई के साथ साथ अलग-अलग गतिविधियों का भी हिस्सा बनने की कोशिश करें, जिससे कि हर रोज आपकी कॉन्फिडेंस स्किल बढ़ती जाएगी।
  2. नौकरी से जुड़ी जानकारियों के लिए कॉन्टैक्ट में बने रहना जरूरी है, जिससे कि आपको समय-समय पर कई तरह की जानकारी और करियर बनाने के लिए अलग-अलग टॉपिक के बारे में पता चलता रहता है। इसके लिए आप कांटेक्ट बढ़ाएं और लोगों से कई तरह की जानकारियां इकट्ठा करें।
  3. आजकल की प्रतिस्पर्धा में नई तकनीक को सीखना सबसे जरूरी हो गया है। आप पढ़ाई के अलावा कंप्यूटर चलाना भी जरूर सीखें। यह आपको करियर बनाने की हर मांग को पूरी करने में सहायता करेगा।
  4. अगर आप करियर निर्माण बनाने की वजह से अपनी फैमिली से दूर होते जा रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें, क्योंकि हमें तनाव मुक्त होकर और खुश रहकर करियर निर्माण के लिए कोशिश करना चाहिए। इससे आपका संघर्ष धीरे-धीरे आसान बन जाता है।
  5. अगर आप करियर को लेकर काफी परेशान रहते हैं तो इस परेशानी के चलते दूसरों से गलत व्यवहार ना करें।
  6. वहीं करियर निर्माण करने वाले लोगों को इस बात का भी खास खयाल रखना चाहिए कि उन्हें दूसरों के सामने अपनी अच्छी इमेज बनाने के लिए गलत या झूठ का सहारा कभी नहीं लेना चाहिए। हमेशा कर्म को प्रधान बनाने की कोशिश करें ना कि बेईमानी को ।
  7. करियर के मार्केट में अपने आपको कीमती समझें और पैसे से बिकने की कोशिश न करें। अपने टैलेंट और काम पर भरोसा रखें।
  8. समय-समय पर अपनी योग्यताओं को लगातार विकसित करते रहना चाहिए। 
  9. यह तो सभी जानते हैं कि करियर निर्माण में हमेशा ही नई तकनीक की मांग होती रहती है। कोई भी नई तकनीक पुरानी हो जाए इससे पहले ही आप उसे पूरी तरीके से जान लें और अपने ज्ञान को बढ़ाते रहिए। आप जितनी ज्यादा से ज्यादा जानकारी बटोर पाएंगे, आपके करियर निर्माण में उसका उतना ही फायदा मिलेगा।
  10. इस बात को भी अपने दिमाग में बैठा करके रखिए कि अत्यधिक महत्वाकांक्षी बनना कभी-कभी हमारे करियर के लिए घातक बन सकता है। इसलिए इस बात पर विश्वास रखें कि सही समय पर ही सही चीजें मिलती है और उसे पहले पाने की कोशिश ना करें।

अपने अंदर प्रतिभा को खोजने की कोशिश करें। इस बात का पता लगाएं कि आप किन क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। अगर आपने इन मूल-मंत्रों को अपना लिया तो आप किसी भी फील्ड में बाजी मार सकते हैं और करियर के मार्केट में आपके नाम का झंडा सदा लहराता रहेगा।