लाइव टीवी

AP TET Result 2022: aptet.apcfss.in पर जारी होने जा रहा आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट, ऐसे करें चेक

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Sep 14, 2022 | 12:35 IST

AP TET Results 2022 Manabadi Date and Time, aptet.apcfss.in: स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग, आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2022 का परिणाम आज यानी बुधवार, 14 सितंबर 2022 को जारी करेगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद आप यहां दिए गए लिंक से रिजल्ट देख सकेंगे।

Loading ...
आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 रिजल्ट
मुख्य बातें
  • आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा आज होगा जारी
  • रिजल्ट के बाद आएगी फाइनल आंसर की
  • 6 अगस्त से 21 अगस्त 2022 तक आयोजित की गई थी परीक्षा

AP TET Results 2022 Manabadi Date and Time: State Council of Educational Research & Training, Andhra Pradesh will release the Teacher Eligibility Test (TET) - 2022 result आज यानी बुधवार, 14 सितंबर 2022 को जारी करेगा। एपी टीईटी परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। AP TET Result 2022 एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

देखें अब तक का स्टेटस

एपी टीईटी 2022 6 अगस्त से 21 अगस्त 2022 तक आयोजित किया गया था। एपी टीईटी अस्थायी उत्तर कुंजी 31 अगस्त, 2022 को जारी की गई थी। इसके बाद उत्तर कुंजी के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने का मौका दिया गया था जोकि 1 सितंबर से 7 सितंबर तक था। अब अंतिम उत्तर कुंजी आने का समय है, साथ ही साथ AP TET Result 2022 को भी जारी किया जा सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, AP TET 2022 Result रिजल्ट आज जारी होने की उम्मीद है।

श्रेणी या वर्ग पासिंग प्रतिशत अंक
सामान्य  60% व इससे ज्यादा 90 अंक
बैकवर्ड 50% व इससे ज्यादा 75 
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग (पीएच) और भूतपूर्व सैनिक 40% व इससे ज्यादा 60

Read More - आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, rrbcdg.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

एपी टीईटी परिणाम 2022 की जांच कैसे करें?

  • आधिकारिक एपी टीईटी वेबसाइट पर जाएं - aptet.apcfss.in
  • होमपेज पर एपी टीईटी अगस्त 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
  • इसे जांचें और डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

एपीटीईटी-अगस्त 2022 सर्टिफिकेट केवल एपीटीईटी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। APTET उत्तीर्ण करने वाला उम्मीदवार अपने स्कोर में सुधार के लिए फिर से उपस्थित हो सकता है। एनसीटीई दिशानिर्देशों के अनुसार, एपीटीईटी प्रमाणपत्र जीवन भर के लिए वैध होगा।

Read More- जारी हुए सीजी टीईटी प्रवेश पत्र, यहां से करें डाउनलोड