लाइव टीवी

AP Intermediate Results 2022: जारी हो गए एपी इंटर प्रथम व द्वितीय वर्ष के परिणाम, bie.ap.gov.in पर देखें रिजल्ट

Updated Jun 22, 2022 | 12:49 IST

AP Intermediate Results 2022: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्रप्रदेश ने आज 22 जून, 2022 को दोपहर 12.30 बजे पहले और दूसरे वर्ष के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। परिणामों की घोषणा शिक्षा मंत्री बोत्सा सत्यनारायण एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की है।

Loading ...
आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट रिजल्ट 2022
मुख्य बातें
  • जारी हो गए बोर्ड आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट के पहले व दूसरे वर्ष के रिजल्ट।
  • 10 लाख से अधिक छात्र अपने परिणामों का इंतजार कर रहे थे।
  • शिक्षा मंत्री एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा की है।

AP Intermediate Results 2022 Released: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश, बीआईई एपी ने आज एपी इंटरमीडिया परिणाम 2022 के परिणाम जारी कर दिए हैं। आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट प्रथम और दूसरे वर्ष के परिणाम आज 22 जून को दोपहर 12.30 बजे जारी हो गए है। आंध्रप्रदेश के शिक्षा मंत्री बोत्सा सत्यनारायण ने रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किए हैं।

इसके साथ ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट- bie.ap.gov.in, manabadi.co.in पर अपने एपी इंटर परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। आंध्र प्रदेश इंटर के परिणाम 2022 की घोषणा विजयवाड़ा में एक प्रेस मीट के दौरान की गई है।

Ap intermediate inter 1st and 2nd year results live

How to check AP intermediate 1st and 2nd Year Result

सभी छात्र आंध्र प्रदेश एंटरमीडिएट के पहले और दूसरे वर्ष के रिजल्ट देखने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आंध्रप्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद ‘AP Intermediate 1st and 2nd year Result 2022’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने लॉगइन क्रेडिएंशल्स आदि डालें और सबमिट कर दें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

AP Inter 1st Year Results 2022 (General) - Link | AP Inter 1st Year Results (Vocational) link

AP Inter 2nd Year Results (General) - Link | Inter 2nd Year Results (Vocational) link
 

इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट

  • Bie.ap.gov.in
  • Manabadi.co.in
  • examresults.ap.nic.in
  • results.bie.ap.gov.in
  • results.apcfss.in

छात्रों को याद दिलाया जाता है कि बीआईई एपी परीक्षा 6मई से 24 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। इन इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में कुल 10 लाख से अधिक छात्र मौजूद रहे थे। आज इन सभी छात्रों का बोर्ड के परिणामों को लेकर इंतजार खत्म हो चुका है।