लाइव टीवी

AP Intermediate Results 2022 date: जारी होने वाले हैं एपी इंटरमीडिएट परिणाम, देखें कब तक है संभावना

Updated Jun 14, 2022 | 15:22 IST

AP Intermediate Results 2022: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश, बीआईई एपी जल्द ही एपी इंटरमीडिएट परिणाम 2022 जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं...

Loading ...
एपी इंटरमीडिएट 2022 के परिणाम
मुख्य बातें
  • एपी इंटर प्रथम व द्वितीय वर्ष के परिणाम 17 जून, 2022 (AP Intermediate Results 2022)तक घोषित किए जा सकते हैं।
  • रिजल्ट की डेट को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है।
  • रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

AP Intermediate Results 2022 date:  बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश, बीआईई एपी जल्द ही एपी इंटरमीडिएट परिणाम 2022 (AP Intermediate Results 2022) की तारीख की घोषित करने के लिए तैयार है। मनाबादी अपडेट और स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इंटर प्रथम, द्वितीय वर्ष के परिणाम जून के तीसरे सप्ताह यानी इसी सप्ताह जारी होने की संभावना है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट- bie.ap.gov.in, manabadi.co.in पर अपने एपी इंटर परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।

एपी इंटरमीडिएट परिणाम 2022 की तारीख परिणाम घोषित होने से एक दिन पहले घोषित कर सकते हैं। एपी एसएससी परिणाम 2022 घोषित होने पर भी यही पैटर्न देखा गया था। इसलिए, इस बार भी, बीआईई एपी से कम से कम एक दिन पहले परिणाम की तारीख और समय की घोषणा करने की उम्मीद है।

मई के महीने में आयोजित की थी परीक्षा

छात्रों को याद दिलाया जाता है कि बीआईई एपी परीक्षा 6 मई से 24 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि बीआईई एपी आमतौर पर एक महीने या उससे भी कम समय के भीतर इंटर प्रथम, द्वितीय वर्ष के परिणाम घोषित करता है। इसलिए इस सप्ताह में ही एपी इंटरमीडिएट के परिणाम आने की उम्मीद है।



एपी इंटरमीडिएट परिणाम 2022 - तिथि, समय

एपी इंटर प्रथम व द्वितीय वर्ष के परिणाम 17 जून, 2022 तक घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि फिलहाल बोर्ड के द्वारा रिजल्ट के परिणाम को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। आमतौर पर प्रथम और द्वितीय वर्ष दोनों के लिए मनाबादी एपी इंटर के परिणाम एक साथ घोषित किए जाते हैं। अगर अलग अलग भी जारी किए जाने है तो दोनों रिजल्ट का अंतराल दो दिन से अधिक नहीं रहा है। इस बार यह रिजल्ट कैसे घोषित होगा यह तो बाद में पता चलेगा। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एपी इंटरमीडिएट परिणाम 2022 के अपडेट के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइटों पर नजर बनाए रखें।

Read More - ओडिशा के शिक्षा मंत्री ने बताया, कब जारी होंगे कक्षा 10वीं के परिणाम