लाइव टीवी

लॉकडाउन में इन ऐप्स के जरिए सीखें नई भाषा, आज ही करें डाउनलोड

Updated Apr 02, 2020 | 21:00 IST

learning apps: देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं देश में 21 दिनों तक लगे लॉकडाउन का आज नौवां दिन है। ऐसी परिस्थिति में ज्यादातर लोग घर में ही रह रहे हैं।

Loading ...
best language learning apps
मुख्य बातें
  • घर में बैठे बोर हो रहे हैं, तो आप नई भाषाएं सीख सकते हैं।
  • नई भाषा सीखने के लिए इन ऐप्स को अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इन ऐप्स के जरिए कॉलेस स्टूडेंट ही नहीं बल्कि स्कूल के छात्र भी आसानी से सीख सकते हैं।

देशभर में लॉकडाउन किए जाने के बाद ज्यादातर लोगों ने खुद को आइसोलेट कर लिया। कोरोना वायरस की चपेट में न आए ऐसे में माता-पिता ने बच्चों को घर में ही रहने की सलाह दी है। वहीं घर में बोर न हो ऐसे में आप कई एक्टिविटी को ज्वाइन कर सकते हैं। इनडोर गेम के अलावा बच्चे नई भाषा भी सीख सकते हैं। बता दें कि कई ऐसे ऐप हैं, जिनके जरिए हम अंग्रेजी ही नहीं बल्कि कई अलग अलग भाषाएं आसानी से सीख सकते हैं।

मेमराइस ऐप 
इस ऐप के जरिए घर बैठे आप अपनी पसंद की भाषा को आसानी से सीख सकते हैं। हालांकि इस ऐप में भाषा की प्रैक्टिस कराने की सुविधा नहीं है। वहीं इस ऐप में सही जवाब देने पर यूजर को प्लाइंट्स भी मिलते हैं। इसे आप गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

ड्यूलिंगो ऐप
अंग्रसी भाषा सीखना चाहते हैं या फिर उसपर अच्छी पकड़ बनाना चाहते हैं, तो ड्यूलिंगो ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। खास बात है कि इस ऐप में आपको शब्दकोश और व्याकरण की सुविधा दी जाएगी। वहीं इस ऐप का साइज अलग-अलग डिवाइज पर निर्भर करता है। ऐसे में डाउनलोड करने से पहले डिवाइज में स्पेस होनी चाहिए।  

बबेल ऐप (Babbel App)
इस ऐप के जरिए यूजर्स 13 भाषाएं सीख सकते हैं। बर्लिन की यह ऐप पहले पेड ऐप हुआ करती थी। लेकिन कोविड-19 की वजह से इसकी सेवा मुफ्त कर दी गई है। अब इसे छात्र और कॉलेज स्टूडेंट आसानी से इसके जरिए नई भाषा सीख सकते हैं। यूजर्स इस ऐप में 10 से 15 मिनट के इंटरएक्टिव लेसन्स मिलेंगे, जो यूजर्स को अपनी पसंदीदा भाषा सीखने में मदद करेंगे।

Busuu ऐप
इस ऐप के फीचर्स के लिए यूजर्स को पैसे चुकाने होंगे। हालांकि अगर यूजर्स चाहे तो इस ऐप के फ्री वर्जन का इस्तेमाल कर भाषा सीख सकते हैं। इसे बाकी ऐप की तरह गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

हेलोटॉक ऐप
यह ऐप लोगों के लिए बेहद सुविधाजनक ऐप है। इसमें यूजर्स को ऑडियो, वीडियो और वॉइस मैसेज सुविधा मिलेगी। इस ऐप के जरिए आप कई नई भाषाएं अंग्रेजी, जापानी, कोरियाई, स्पेनिश आदि आसानी से सीख सकेंगे।