लाइव टीवी

Bihar Board 10th Result: अभी करना है इंतजार, पिछले 3 वर्षों में नतीजों के ये हैं ट्रेंड

Updated Mar 30, 2021 | 12:38 IST

बिहार बोर्ड की 12वीं के नतीजे के बाद अब छात्रों को 10वीं के नतीजों का इंतजार है। बताया जा रहा है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में नतीजे घोषित हो सकते हैं।

Loading ...
अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी हो सकते हैं बिहार 10वीं के नतीजे

बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने 12 वीं का रिजल्ट के घोषित कर दिया है। छात्रों को अब बिहार बोर्ड के 10वीं  के छात्रों को अब अब अपने रिजल्ट का इंतजार है। यहां हमने बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईबी) मैट्रिक के कुछ पिछले रुझानों और नवीनतम अपडेट को लाने की कोशिश की है।

इससे पहले बताया गया था कि होली की छुट्टियों के बाद ही बिहार बोर्ड 10 वीं का परिणाम 2021 घोषित होने की उम्मीद है। बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे अप्रैल के पहले सप्ताह में घोषित हो सकते हैं हालांकि औपचारिक तौर पर बीएसईबी को अभी इस पर एक घोषणा करनी है।सबसे पहले, बिहार बोर्ड 10 वीं रिजल्ट 2021 की तारीख की घोषणा बीएसईबी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर की जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक अपडेट के लिए बीएसईबी की आधिकारिक साइट और सोशल मीडिया खातों पर नजर रखें।

बिहार बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट 2021 तारीख: बीएसईबी मैट्रिक के रिजल्ट पर पिछले रुझान
बिहार बोर्ड 10 वीं रिजल्ट 2020 - 26 मई, 2020
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2019 - 6 अप्रैल २०१ ९
बिहार बोर्ड 1वीं रिजल्ट 2018- 26 जून 2018
कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी, 2021 को संपन्न हुई थी और परिणाम 26 मार्च, 2021 को घोषित किए गए थे। इसी तरह, कक्षा 10 वीं की परीक्षा 24 फरवरी, 2021 को संपन्न हुई थीऔर बिहार बोर्ड 10 वीं के परिणाम 2021 की तारीख पहले अप्रैल के पहले हफ्ते में संभावित है। 

बिहार बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट 2021 तारीख: बीएसईबी मैट्रिक के रिजल्ट का ताजा अपडेट
बीएसईबी कक्षा 10 परीक्षा में लगभग 17 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। 
पंजीकृत उम्मीदवारों में कुल 837803 लड़कियां थीं और 846663 लड़के थे।
BSEB ने 38 विभिन्न जिलों में 1525 परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 10 वीं की परीक्षा आयोजित की थी।
बिहार बोर्ड 10 वीं 2021 रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर नज़र रखें।बिहार बोर्ड 10 वीं रिजल्ट 2021 की तारीख और दूसरी जानकारियों के लिए आधिकारिक साइट को देखते रहें।