लाइव टीवी

Bihar Police Constable Result 2021: घोषित हुए बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के परिणाम, csbc.bih.nic.in पर करें चेक

Updated Dec 07, 2021 | 14:52 IST

Bihar Police Constable Result 2021: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल, CSBC ने बिहार पुलिस कांस्टेबल 2021 रिजल्ट आज घोषित कर दिया है। इसके तहत 8415 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

Loading ...
Bihar Police Constable Result
मुख्य बातें
  • सीएसबीसी की ओर से जारी किए गए रिजल्‍ट
  • आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं परिणाम
  • लिखित प‍रीक्षा के घोषित किए गए नतीजे

Bihar Police Constable Result 2021: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल, CSBC ने बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट आज घोषित कर दिया है। उम्मीदवार परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक साइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 14 मार्च 2021 और 21 मार्च 2021 को आयोजित की गई थी। इसमें करीबन 12 लाख अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। Bihar Police Constable Result 2021 घोषित होने के बाद छात्रों को फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Bihar Police Constable Result 2021: परिणाम घोषित, यहां देखें सफल उम्मीदवारों की पूरी सूची

बिहार पुलिस रिजल्ट 2021 चेक करने की प्रक्रिया 

  • उम्मीदवार रिजल्‍ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं। 
  • यहां होमपेज पर, Bihar Police सेक्शन में जाए और इससे संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • ऐसा करते ही पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। फाइल में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर मौजूद होंगे।
  • उम्मीदवार ctrl+f दबाकर रोल नंबर पेस्ट करें, और रिजल्ट चेक करें।

Bihar Police Constable Result 2021 declared: Check here

जानिए कितने पदों पर की जाएगी भर्ती 

केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) द्वारा 8415 पदों पर भर्ती की जाएगी। लिखित परीक्षा के बाद पीईटी/ पीएसटी और डॉक्यूमेट वेरिफिकेशन का आयोजन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) होगी। इसे दिसंबर 2021 या जनवरी 2022 तक आयोजित की जा सकती है।