लाइव टीवी

BPSC: बिहार लोकसेवा आयोग ने 31वीं ज्यूडिशियल और 65वीं कंबाइंड सिविल सर्विस मेंस परीक्षा को किया स्थगित

Updated Sep 29, 2020 | 15:38 IST

बिहार लोकसेवा आयोग ने 31वीं ज्यूडिशियल और 65वीं कंबाइंड सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इस संंबंध में आयोग ने साइट पर नोटिस भी चस्पा किया है।

Loading ...
बीपीएसकी की 65वीं कंबाइंड सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा स्थगित( प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • बिहार लोकसेवा आयोग ने 65वीं कंबाइंड सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा स्थगित की
  • 31 वी ज्यूडिशियस परीक्षा भी स्थगित
  • नवंबर में हो सकती है 65वीं कंबाइंड सिविल सर्विस परीक्षा, दिसंबर में हो सकती है 31वीं ज्यूडिशियल परीक्षा

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 31वीं ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा और 65वीं कंबाइंड सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इस संबंध में नोटिस आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अपलोड किया गया है। BPSC 65वीं CSE मुख्य परीक्षा 13, 14 और 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाली थी। 31 वीं BPSC ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा 7 अक्टूबर को होनी थी।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कुछ खास वजहों से परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया ह। आयोग की साइट पर जो कार्यक्रम दिया गया है उसके मुताबितक बीपीएससी 65वीं CSE मुख्य परीक्षा 25 नवंबर, 26 और 28, 2020 को आयोजित होने की उम्मीद है, जबकि 31वीं BPSC ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा 6 दिसंबर, 2020 को कराया जा सकता है।  

 बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों के लिए 434 रिक्त पदों को भरने के लिए सिविल जज (जूनियर ग्रेड) के लिए 221 रिक्तियां और 65 वीं सीएसई मेंस भर्ती प्रक्रिया के लिए 31वीं ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा  परीक्षा का आयोजन कर रहा है।