लाइव टीवी

BPSC 67th Prelims Admit Card 2022: बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड आज, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

Updated Sep 20, 2022 | 11:16 IST

BPSC 67th Prelims Admit Card 2022, bpsc.bih.nic.in, Bihar 67th CCE Prelims Re Exam Admit Card 2022 Today: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा का एडमिट कार्ड 20 सितंबर 2022 को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी करेगा।

Loading ...
बीपीएससी 67वीं प्रिलिमनरी एग्जाम का एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
मुख्य बातें
  • बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड आज
  • 30 सितंबर को 12 बजे से होगी परीक्षा
  • बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश

BPSC 67th CCE Prelims Admit Card 2022 Today, bpsc.bih.nic.in 67th Prelims Admit Card 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 20 सितंबर 2022 को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह‌ यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा प्रारंभिक परीक्षा 30 सितंबर 2020 को 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को 11 बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा और साथ में एडमिट कार्ड के अलावा फोटो पहचान पत्र भी ले जाना होगा।


Bihar 67th Prelims Admit Card 2022: 6 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

बिहार 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा में 150 अंको के सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा और फिर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परीक्षा में 6 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 807 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

BTEUP Even Semester Result 2022: पॉलिटेक्निक ईवन सेमेस्टर का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, bteup.ac.in पर ऐसे करें चेक

 ‌How to download BPSC 67th Combined Competitive Preliminary Re-Exam Admit Card 2022

स्टेप 1: सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे बीपीएससी 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

स्टेप 4: अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं। 

UPSC NDA, NA 2 Result 2022: घोषित हुए यूपीएससी एनडीए, एनए 2 परिणाम, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

BPSC 67th CCE Prelims Admit Card 2022: इस बात को रखें ध्यान

अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान पूर्वक अवश्य पढ़ लें। बता दें कि इससे पहले यह परीक्षा 21 सितंबर को आयोजित की जानी थी और एडमिट कार्ड 14 सितंबर को जारी किए जाना था। हालांकि, बाद में आयोग ने परीक्षा को स्थगित कर दिया था। बिहार 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए अभ्यर्थी यहां और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर चेक कर सकते हैं।