लाइव टीवी

CAT 2021 Toppers: कैट 2021 टॉपर्स लिस्ट जारी, 9 लोगों को मिले 100 प्रतिशत, यहां देखें पूरी सूची

Updated Jan 03, 2022 | 19:11 IST

CAT 2021 Toppers List: कैट 2021 टॉपर्स लिस्ट जारी हो गई है, 9 छात्रों ने पूरे 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, इसके बाद 19 ने 99.99 और अन्य 19 ने 99.98 प्रतिशत के साथ स्कोर किया है। यहां राज्यवार टॉपर ब्रेक अप चेक करें...

Loading ...
कैट 2021 टॉपर्स लिस्ट जारी, 9 लोगों को मिले 100 प्रतिशत
मुख्य बातें
  • कैट 2021 टॉपर्स लिस्ट जारी, 9 लोगों को मिले 100 प्रतिशत, यहां देखें पूरी सूची
  • कैट 2021 टॉपर्स लिस्ट जारी, 9 लोगों को मिले 100 प्रतिशत, यहां देखें पूरी सूची
  • कैट 2021 टॉपर्स लिस्ट जारी, 9 लोगों को मिले 100 प्रतिशत, यहां देखें पूरी सूची

CAT 2021 Toppers: कैट 2021 टॉपर्स लिस्ट जारी हो गई है, 9 छात्रों ने पूरे 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, इसके बाद 19 ने 99.99 और अन्य 19 ने 99.98 प्रतिशत के साथ स्कोर किया है। यहां राज्यवार टॉपर ब्रेक अप चेक करें...

कैट 2021 टॉपर्स लिस्ट (CAT 2021 Toppers list) जारी हो गई है, 9 छात्रों ने पूरे 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, इसके बाद 19 ने 99.99 और अन्य 19 ने 99.98 प्रतिशत के साथ स्कोर किया है। यहां राज्यवार टॉपर ब्रेक अप चेक करें।

कॉमन एडमिशन टेस्ट, कैट 2021 का परिणाम (Common Admission Test, CAT 2021 Result) आज यानी 3 जनवरी, 2021 को घोषित किया गया है। 29 नवंबर, 2021 को आयोजित परीक्षा में 9 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं।

Direct Link for Common Admission Test (CAT) 2021 results 

(CAT 2021 Toppers) महाराष्ट्र से अधिकतम 100 पर्सेंटाइल 4 उम्मीदवारों ने पाए हैं, इसके बाद उत्तर प्रदेश से 2 और हरियाणा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल से 1-1 उम्मीदवार हैं। CAT 2021 के टॉपर्स का राज्यवार विवरण नीचे दिया गया है। केवल एक महिला ने 99.98 पर्सेंटाइल के साथ शीर्ष 3 स्लॉट में स्थान पाया है। कैट 2021 टॉपर्स का राज्यवार ब्रेक अप यहां देखें।

Also Read: जारी हो गया कैट 2021 रिजल्‍ट, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

कैट 2021 टॉपर्स: देखें सबसे ज्यादा किस राज्य के छात्रों ने पाएं 100 प्रतिशत

प्रतिशत लिंग राज्य
100 प्रतिशत 9 - सभी पुरुष

1 - हरियाणा 1 - तेलंगाना 1 - पश्चिम बंगाल 2 - उत्तर प्रदेश 4 - महाराष्ट्र

99.99 प्रतिशत 19 - सभी पुरुष 1 - आंध्र प्रदेश 1 - बिहार 1 - चंडीगढ़ 1 - दिल्ली 1 - केरल 2 - कर्नाटक 2 - हरियाणा 2 - उत्तर प्रदेश 4 - गुजरात 4 - महाराष्ट्र
99.98 प्रतिशत 19 - 1 महिला, 18 पुरुष 1 - मध्य प्रदेश 1 - ओडिशा 1 - तेलंगाना 1 - पश्चिम बंगाल 1 - दिल्ली 1 - उत्तर प्रदेश 1 - गुजरात 2 - पंजाब 2 - राजस्थान 3 - तमिलनाडु 5 - महाराष्ट्र

कैट 2021 (CAT 2021) परीक्षा के लिए कुल 2.30 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 1.92 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। इनमें 35 फीसदी पुरुष और 65 फीसदी महिलाएं थीं। 2 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

परिणाम जारी होने के साथ, विभिन्न IIM अब प्रवेश प्रक्रिया के लिए अपनी शॉर्टलिस्ट जारी करेंगे, जो उनके आवेदनों और CAT 2021 के स्कोर के आधार पर होगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उन संस्थानों की आधिकारिक वेबसाइट और अधिसूचना देखें, जिनके लिए उन्होंने आवेदन किया है।